रायसेन की घटना दुखद, भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ

 

 खबर नेशन / Khabar Nation

                भोपाल। यात्री बस के नदी में गिरने की दुर्घटना और इसमें कई यात्रियों की मौत की खबर दुखद है और  भारतीय जनता पार्टी दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने रायसेन जिले में रीछन नदी में हुई बस दुर्घटना पर दुःख जताते हुए कही।

                भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने दुर्घटना में मारे गए लोंगों की आत्मिक शांति की कामना करते हुए दुखित परिजनों के प्रति एकजुटता जताई। उन्होंने कहा कि यह गहन दुख का समय है और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पीड़ित परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। श्री सिंह ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रदेश सरकार से उनके उपचार की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment