प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्पों से देश स्वच्छ भारत बनकर उभरा - विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

पूरे प्रदेश में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व शास्त्री को किया याद

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश सगंठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि आर्पित की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने स्वच्छता और खादी के वस्त्र खरीदने का संकल्प दिलाया। पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश भर में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खादी के वस्त्रों की खरीदी की। साथ ही पूरे प्रदेश में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महात्मा गांधी के संकल्पों को साकार किया है। गांधी जी के स्वच्छता के सपने को जमीन पर उतारने का काम किया है। स्वच्छता वर्तमान में पूरे देश में अभियान बन गया है। एक दिन पहले देश की 140 करोड़ जनता ने मिशन बनाकर एक घंटे श्रमदान कर स्वच्छता को अपने व्यवहार में उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के कारण भारत में कई प्रकार की बीमारियों के फैलने का खतरा कम हुआ है और बड़ी संख्या में लोगों को बीमारियों से बचाया जा सका है। आज देश स्वच्छ भारत बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छता अभियान के तहत गांव से लेकर शहरों और छोटी बस्तियों तक हमारी माताओं-बहनों की परेशनियों को देखते हुए पूरे भारत में 13 करोड़ लोगों को शौचालय उपलब्ध कराकर उनका सम्मान किया और स्वच्छता अभियान को ताकत दी है। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जंयती जी की जयंती पर वोकल फोर लोकल के तहत खादी के भंडारों पर जाकर स्वदेशी निर्मित खादी के वस्त्र खरीदने का संकल्प लिया है। सभी कार्यकर्ता खादी की दुकानों में जाकर खादी के वस्त्र खरीदकर गांधी जी के इस संकल्प को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी भी जयंती है। शास्त्री जी एक आईडियल प्रधानमंत्री थे और उनका एक प्रधानमंत्री के रूप में सादगी भरा जीवन रहा है। आज हम उन्हें भी श्रद्वा के सुमन अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, श्री सुरेद्र नाथ सिंह, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, श्री राम बंसल, श्री जगदीश यादव, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री राजू अनुजा सहित जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:

Next

प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्पों से देश स्वच्छ भारत बनकर उभरा - विष्णुदत्त शर्मा


Related Articles


Leave a Comment