मुख्यमंत्री श्री चौहान एक अक्टूबर को रसोई गैस की राशि का हितग्राहियों के खाते में करेंगे अंतरित
भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 29, 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 1 अक्टूबर को सुबह 11.15 बजे जम्बूरी मैदान भेल भोपाल में रसोई गैस की राशि का हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित करेंगे। साथ ही वृहद महिला स्व-सहायता समुहों का सम्मेलन एवं महिला स्व-सहायता समुह को 1400 स्कूटी वितरण और स्व-सहायता समुहों के हितग्राहियों को राशि का वितरण भी किया जायेगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों के अन्य हितग्राही कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999