सुशासन और विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे उप राज्यपाल : राकेश सिंह

 

 खबर नेशन /Khabar Nation 

                भोपाल। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में केंद्र सरकार द्वारा उप राज्यपालों की नियुक्ति का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने कहा है कि दोनों उप राज्यपाल अपने-अपने राज्यों में सुशासन और विकास की उस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे, जिसे जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक ने गति दी थी।

                प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने श्री गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर एवं श्री राधाकृष्ण माथुर के लद्दाख के उप राज्यपाल बनने पर बधाई दी है। उन्होंने श्री सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाए जाने पर उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। श्री सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के बाद राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक ने वहां सुशासन और विकास की एक नई संस्कृति की शुरुआत की है। चूंकि 31 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में अस्तित्व में आ जाएंगे, ऐसे में नए उप राज्यपालों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। एक तरफ उनके सामने जहां विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने की चुनौती होगी, तो दूसरी तरफ अनुच्छेद 370 हटने के बाद से हिलोरे मार रही युवा वर्ग की आशाओं, आकांक्षाओं की पूर्ति जिम्मेदारी होगी। श्री सिंह ने उम्मीद जताई है कि नए उप राज्यपाल सभी जिम्मेदारियों और हर तरह की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment