दिव्य दित शाह बाबा सम्मानित,आदिवासी समाज का गौरव
खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक में गोंड समाज महासभा द्वारा जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्य दित शाह बाबा का जन्मदिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गोंड समाज ने मनाया दिव्य दित शाह बाबा भव्य जन्मदिन
खालवा में आयोजित इस कार्यक्रम में गोंड समाज महासभा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। समारोह के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्य दित शाह बाबा का पुष्पहार पहनाकर और सम्मान स्वरूप अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि दिव्य दित शाह बाबा समाज और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिल रही है।
"जय सेवा, जय बड़ा देव"
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कमल धुर्वे सहित रामप्रसाद कवाडे, राम भरोसा राम, नानकराम तेकाम, रामभरोस भल्लवी, राजेश युवने, परसराम, भारत जी, करतार तेकाम, बीना भाई सरपंच, जनपद सदस्य सतीश धुर्वे, कृष्णा धुर्वे और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह के दौरान सभी ने दिव्य दित शाह बाबा के दीर्घायु जीवन, स्वस्थ भविष्य और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की। कार्यक्रम स्थल "जय सेवा, जय बड़ा देव" के जयघोष से गूंज उठा और समाज की एकजुटता का संदेश देता नजर आया। गोंड समाज महासभा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल जन्मदिन समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज की एकता, संगठन और अपने नेतृत्व के प्रति सम्मान का भी प्रतीक बना।