भोपाल में बंद घर से पति-पत्नी के शव बरामद, कई दिनों से नहीं खुला था दरवाजा
भोपाल में बंद घर से पति-पत्नी के शव बरामद, कई दिनों से नहीं खुला था दरवाजा
भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित सुदामा नगर में शनिवार को एक बंद मकान से पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
किराया लेने पहुंचे तो हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक, मृतक दंपति की उम्र 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था। जब किराएदार किराया देने पहुंचे और काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घर के अंदर मिले दोनों के शव
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर पति-पत्नी के शव मिले। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।