गांधी जयंती पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे खादी ग्रामोद्योग भंडार

खान पान Oct 03, 2023

केन्द्रीय मंत्री ने महात्मा गांधी जी को किए श्रद्धासुमन अर्पित, लोगों से खादी अपनाने का किया आह्वान

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल गांधी जयंती के अवसर पर भोपाल के जवाहर चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग भंडार पहुंचे। श्री पटेल ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और चरखा चलाया। श्री पटेल ने खादी वस्त्रों की खरीदी भी की। उन्होंने भारत में निर्मित खादी कपड़े के विभिन्न गुणों पर चर्चा की तथा खादी को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मैं पैदल यात्रा कर राजनीति करने वाला व्यक्ति हूं। महात्मा गांधी जी ने जमीन से जुड़ने के तीन प्रमुख मार्ग बताएं है। जिसे आसानी के साथ आम आदमी स्वीकार कर सकता है। पहला खादी पहनना और खादी को प्रोत्साहित करना यह हमारी आत्मनिर्भरता का सीधा संदेश था। दूसरा मार्ग है नशा मुक्त होना, जिसके लिए व्यक्ति को ही संकल्प लेना होगा, यदि आप इसे लेते है तो ये आपकी पीढ़ी की मजबूती की गारंटी है। तीसरा संकल्प है, स्वच्छता यदि हमारा आत्म अनुशासन ठीक है तो हमारा घर भी ठीक रहेंगा और समाज जीवन में जो भी स्थान रहेंगे वह भी स्वच्छ रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लोगों से अपील की है कि त्यौहारों पर खादी ग्रामोद्योग के उत्पाद ही उपहार में देने की कोशिश करें। खादी स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल देने के साथ ही हमारे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है। इसलिए खादी वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है। खादी एक ऐसा वस्त्र है जो सर्दियों में गर्मी और गर्मियों में ठंड का एहसास दिलाता है। श्री पटेल ने कहा कि खादी को भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलन के दौरान देशभक्ति का दर्जा हासिल हुआ और जिसने स्वदेशी की भावना को सृजित किया।
    इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विकास वीरानी, पूर्व जिला मंत्री श्री दीपक शर्मा, पूर्व मीडिया प्रभारी श्री सुमित रघुवंशी, श्री हरीश राम, श्री नितिन परिहार, श्री अरविंद वर्मा, श्री जसवंत सिंह, श्री विनय सिंह, श्री मनीष निंबोल्कर उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment