खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान प्रतिष्ठानों में की जांच

खान पान Oct 04, 2023

कटनी : बुधवार, अक्टूबर 4, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

कटनी (अक्टूबर) - खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को जिले के विभिन्न ढ़ावों एवं रेस्तरां की औचक जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती देवकी सोनवानी नें बताया कि मंगवार को जबलपुर रोड स्थित पंछी ढ़ावा, स्टार ढ़ावा कटनी, तथा पिपरौंध स्थित हाई वे रसोई ढ़ावा की औचक जांच टीम के द्वारा की गई।  जांच के दौरान ढ़ावा एवं रेस्टारेंट संचालकों को पर्याप्त साफ- सफाई रखनें के निर्देश दिये जाकर ढ़ावों एवं रेस्टारेंट में कार्य करने वाले कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सहित केप एवं एपरिन पहनकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान वेज एवं नानवेज खाद्य पदार्थाे को अलग अलग रखने हेतु भी निर्देशित किया गया। एक वर्ष के अंदर दो बार खाद्य पदार्थ निर्माण एवं पीने हेतु उपयोग होने वाले पानी के जांच करनें के निर्देश दिए गए।  निरीक्षण के दौरान मौके पर पंछी ढ़ावा पर गाय छाप अखाद्य रंग पाये जाने पर नष्ट कराया गया एवं स्टार ढ़ावा संचालक को एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थाे जिन्हे वापस किरना है पर नॉट फार सेल का स्टीकर लगाकर रखने हेतु निर्देशित किया गया। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती देवकी सोनवानी एवं ओ.पी साहू उपस्थित रहे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment