स्वतंत्रता सैनानी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लेकर मंत्री सारंग ने शुरू किया प्रचार, आइसक्रीम खाते-खाते सुने आजादी के किस्से
खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल, 11 अक्टूबर 2023. भोपाल की नरेला विधानसभा सीट पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज से प्रचार की शुरुआत कर दी है। चुनाव प्रचार की शुरुआत से पहले श्री सारंग स्वतंत्रता सग्राम सैनानी श्रीमती नारायणी बाई अग्रवाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान आइसक्रीम खाते-खाते श्रीमती नारायणी बाई के साथ बैठ कर मंत्री सारंग ने स्वतंत्रता की लड़ाई के किस्से भी सुने।
सर पर हाथ रख कर दिया आशीर्वाद
भोपाल के चौक निवासी 95 वर्षीय बुजुर्ग स्वतंत्रता सैनानी नारायणी बाई अग्रवाल ने मंत्री सारंग के सर पर हाथ रख कर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री सारंग ने कहा, आज से प्रचार की शुरुआत कर दी है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि भोपाल में ऐसी स्वतंत्रता सेनानी हैं जिन्होंने भारत को स्वतंत्र करने में अपना योगदान दिया। उन्होंने बताया कि, नारायणी बाई अग्रवाल के पति भी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी थे। मंत्री सारंग ने कहा, इन्होंने हमे सौभाग्य दिया है कि हम स्वतंत्र भारत में जी सके। इसलिए ऐसे बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही चुनाव प्रचार की शुरुआत की है। वहीं मंत्री सारंग में नरेला विधानसभा और एमपी में भाजपा की जीत का दावा करते हुए 150 से अधिक सीटें जितने की बात कही है।
कांग्रेस में लगती है टिकटों की बोली : मंत्री सारंग
उधर कांग्रेस की लिस्ट में हो रही देरी पर मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, इतनी आसानी से कहां कांग्रेस की लिस्ट आएगी। कांग्रेस में तो टिकटों की बोली लगती है। कांग्रेस में बिना बोली के कोई भी उम्मीदवार नहीं बनते। जिसकी बोली सबसे ज्यादा वही बनता है प्रत्याशी।
कमलनाथ क्या जाने पित्रों का क्या महत्व होता है : मंत्री सारंग
कमलनाथ के ट्वीट पर मंत्री सारंग ने पलटवार करते हुए कहा की, यह कांग्रेस के संस्कार हैं, इसे दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता। राजनीति के प्रतिद्वंदता में कमलनाथ और किस स्तर तक जाएंगे। जीते जी व्यक्ति का श्राद्ध मानने से ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं होगा, यह हिंदू संस्कृति नहीं है। मंत्री सारंग ने कहा, कमलनाथ ने सीएम शिवराज के साथ ही पित्रों का भी अपमान किया है। यह दिन पित्रों को याद और श्रद्धांजलि देने वाले हैं। उन्होंने कहा, इटली की संस्कृति में पढ़ने और बढ़ाने वाले कमलनाथ क्या जाने पित्रों का क्या महत्व होता है।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999
स्वतंत्रता सैनानी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लेकर मंत्री सारंग ने शुरू किया प्रचार, आइसक्रीम खाते-खाते सुने आजादी के किस्से