श्राद्ध पक्ष के 16 दिन दीनदयाल रसोई में रहेगी धूप दीप भोग लगाकर गरीबों को अन्नदान की सुविधा

खान पान Sep 29, 2023

बडवानी : शुक्रवार, सितम्बर 29, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

बड़वानी 29 सितम्बर 2023/   पितृ पर्व के 16 दिन पितृ देवताओं को समर्पित होते हैं, पौराणिक मान्यताओं अनुसार इन दिनों में अपने पितृरों की तिथि के दिन श्राद्ध कर्म एवं गरीबों जरूरतमंदों को भोजन वस्त्र दान करने से पितृरों की आत्माओ को शांति मिलती है और वो प्रसन्न होते है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। 29 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं 16 दिवसीय श्राद्ध कर्म करने की सुविधा प्रदेश शासन की योजना अंतर्गत नगर पालिका परिषद एवं दानदाताओं के सहयोग से लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई केंद्र पर रहेगी। रसोई केंद्र समन्वयक लायन राम जाट ने बताया कि प्रतिवर्ष श्राद्ध पक्ष में रसोई केंद्र में श्राद्ध कर्म के साथ गरीबों जरूरतमंदों को अन्नदान की व्यवस्था रहती है। प्रतिदिन 350 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन परोसने वाली रसोई में पितृपक्ष के दिनों में विशेष भोजन प्रतिदिन बनाया जाता है व दानदाताओ की इच्छा अनुरूप खाने का मीनू परिवर्तन भी कर देते हैं। दान के पूर्व परिवार के लोगों को अपने पितृ के चित्र पर धूप दीप भोग लगाने की व्यवस्था भी रसोई में रहती है, निशुल्क तथा मात्र पांच रूपए में भोजन मध्यप्रदेश शासन व स्थानीय दानदाताओ की मदद के बिना संभव नहीं है। विगत वर्ष भी श्राद्ध पक्ष के दौरान 7000 से अधिक गरीबों और जरूरतमंदों ने निशुल्क विशेष भोजन ग्रहण किया था। ज्ञात हो कि दीनदयाल रसोई केंद्र में अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन, बीमार, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं श्रमिक वर्ग भोजन करने आते है। श्राद्ध के दौरान किसी भी तिथि को भोजन करने हेतु पूर्व सूचना लायंस क्लब सदस्यों को देकर पूर्व बुकिंग कर सकते हैं।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment