गौवंश भरण-पोषण के लिए 52 करोड़ जारी

भोपाल : मंगलवार, अक्टूबर 3, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मध्यप्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड कार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानन्द गिरि ने बताया कि गौशालों में संरक्षित गौवंश के भरण-पोषण के लिए द्वितीय त्रैमास की 52 करोड़ रूपये की राशि जिला समितियों को जारी कर दी गई है। उन्होंने किसानों से नरवाई न जलाने की अपील करते हुए कहा कि प्राय: देखा गया है कि हरवेस्टर से खेतों में कटाई करने के बाद शेष नरवाई जला दी जाती है। इससे नुकसान ही नुकसान है। पर्यावरण प्रदूषण के साथ भूमि की उर्वरकता में कमी आती है और गौवंश के लिए चारा-भूसा काफी मंहगी दरों पर मिलता है। चारा-भूसा की पार्याप्त उपलब्धता के लिए गौसंवर्धन बोर्ड और कृषि अभियींत्रिकी विभाग ने गौशालाओं की मांग के अनुसार 62 गौशालाओं को भूसा निर्माण के लिए स्ट्रीपर खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी गई है।

स्वामी अखिलेश्वरानन्द गिरि ने बताया कि गोबरधन योजना में चयनित 7 गौशालाओं में गोबर गैस प्लांट की स्थापना की जा रही है। देवास जिले के उप जेल ग्राम राजौदा, सतना जिले की रामसुनाम गौवंश सेवाधाम और दमोह जिले का जरारूधाम गौ अभ्यारणय में निर्मित संयंत्र सफलता पूर्व कार्य कर रहे है। गोबर गैस से प्राप्त बायोगैस का उपयोग गैस ईधन के रूप में रसोई में और शेष ऊर्जा का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जा रहा है। संयंत्र से प्राप्त स्लरी का उपयोग वर्मीकम्पोट और जैविक खाद निर्माण में किया जा रहा है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment