रोल प्रेक्षक श्री स्वतंत्र कुमार सिंह ने ली राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक

खण्डवा : सोमवार, अक्टूबर 2, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा खण्डवा जिले के लिए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव श्री स्वतंत्र कुमार सिंह को रोल प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। रोल प्रेक्षक श्री सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेक्ट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अन्तर्गत 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि को ध्यान में रखते हुए चर्चा की। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीन निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान सभी रिटर्निंग अधिकारियों ने बेहतर कार्य किया है। आगामी 4 अक्टूबर को नामावली का अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बैठक में कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी तिथि अनुसार शिविर आयोजित किए गए, जिसमें अधिक से अधिक नए युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्यवाही पूर्ण की गई। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार की गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र शुक्ल, अपर कलेक्टर श्री के. आर. बडोले सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व रिटर्निंग अधिकारी मौजूद थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment