नगर में भूतपूर्व सैनिकों की रैली का हुआ भव्य आयोजन कलेक्टर एवं पुलिस अद्यीक्षक ने किया रैली को संबोधित

कटनी : बुधवार, अक्टूबर 4, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

कटनी (03 अक्टूबर) - कटनी में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा मंगलवार को भूतपूर्व सैनिक रैली कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रैली कार्यक्रम में कलेक्टर अवि प्रसाद, पुलिस अद्याीक्षक अभिजीत कुमार रंजन सहित कटनी एवं दमोह जिले के भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियों एवं सैनिक विधवाओं कीे काफी संख्या में उपस्थिति रहीं।  कार्यक्रम की शुरूआत कैप्टन डॉ. एस के पाठक सेवानिवृत्त द्वारा दीप प्रजव्वलित करके की गई। रैली में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा जिला कलेक्टर श्री अवि प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा वीर नारियों एवं द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाओं को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।  कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक जिला कटनी द्वारा रैली को संबोधित किया जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉ. शास्त्री प्रसाद त्रिपाठी, सेवानिवृत्त द्वारा रैली को संबोधित करते हुए समस्त कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की । कर्नल विक्रम प्रसन्ना ने ईसीएचएस के संबंध में जानकारी प्रदान की तथा कर्नल जितेन्द्र सिंह बाथ स्टेशन मुख्यालय जबलपुर ने वीर नारियों एवं सैनिक विधवाओं को उपहार भेट किए।   सिग्नल रिकार्ड जबलपुर, ईसीएचएस केंद्र जबलपुर से आयी टीमों द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की कई समस्याओं का निराकरण किया गया। अंत में समस्त आगंतुको को भोजन उपरांत रैली का समापन किया गया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment