मध्यप्रदेश की जनता ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-श्री शिवराजसिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र सहित प्रदेश के 9 लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का जताया आभार
KHABAR NATION
भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्यप्रदेश में हुए दूसरे चरण के मतदान को लेकर जनता-जनार्दन को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, ये कोई साधारण चुनाव नहीं बल्कि राष्ट्र के निर्माण और भविष्य का चुनाव है। आज मतदाताओं ने इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या  में मतदान किया। मतदान, लोकतंत्र की आत्मा है और लोकतंत्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।
विदिशा संसदीय क्षेत्र की जनता का आभार
पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि, विदिशा, सांची, सिलवानी, भोजपुर, खातेगांव, इछावर, बुधनी और गंजबासौदा विधानसभा के मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है। चाहे, बड़े-बुजुर्ग हो, बहनें हो, भैया हो, भांजे-भांजियां हो या नव-मतदाता हो, सभी ने भीषण गर्मी के बाद भी अपना अमूल्य वोट दिया। सुबह से ही इन विधानसभा क्षेत्रों में वोट देने के लिए लंबी लाइने लगीं। मैं इस महापर्व में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं को प्रणाम करता हूं। ये चुनाव अद्भुत है, प्रचार के दौरान मैं जहां भी गया बहनों ने तिलक लगाकर मेरे हाथ में 10-10 रूपए चुनाव लड़ने के लिए रख दिए। ये रिश्तें पदों के नहीं बल्कि आत्मा के रिश्ते हैं। मैं नेता नहीं भैया और मामा हूं। हम सब एक परिवार है। मैं अपनी अंतिम सांस तक जनता के कल्याण और विकास के लिए काम करता रहूंगा।  
देवतुल्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृध्द भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी जी ने अद्भुत काम किए हैं और इस चुनाव में कार्यकर्ता साथियों ने भी परिश्रम की पराकाष्ठा की है। कार्यकर्ताओं ने एक-एक बूथ पर मजबूती से काम किया है। मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भी बांरबार प्रणाम करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बिना थके, बिना रूके दिन और रात मेहनत की है। साथ ही मध्यप्रदेश की 9 लोकसभा सीटों भोपाल, ग्वालियर, सागर, मुरैना, भिंड, गुना, राजगढ़, विदिशा और बैतूल के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं कि, लोकतंत्र के महोत्सव में उन्होंने अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर सहभागिता सुनिश्चित की है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment