विकास शर्मा युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने,


युवा कांग्रेसजनों में छाई खुशी की लहर
अमित सोनी / खबर नेशन/ Khabar Nation
रायसेन,। आगामी उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओं पर जिम्मेदारी सौंपना शुरू कर दिया है। इसी को देखते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अनुसंशा एवं काला पीपल के तेज तर्रार कांग्रेस विधायक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी द्वारा रायसेन शहर के विकास शर्मा को युवा कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इनकी नियुक्ति सांची सीट पर होने जा रहे उपचुनाव की दृष्टि के मद्देनजर संगठनात्मक को लेकर की गई है। इनके युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसजनों, युवा कांग्रेसियों ने खुशियां जाहिर कर बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल,कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान, रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, युवा सांची वि.अध्यक्ष संदीप मालवीय,रूपेश तन्तवार, वकील रेहान खान,सन्तोष शर्मा बंगवां,दौलत सेन,संदीप मालवीय,प्रवक्ता मलखान सिंह रावत,गुड्डा बघेल, हितेश पटेल, प्रभात राज चावला,एनएसयूआई अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी सहित अनेक कांग्रेसियों ने बधाई देकर उज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं विकास शर्मा द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment