रसोई का बजट बिगड़ा: घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट

आम आदमी की रसोई पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता के सोते समय घरेलू एलपीजी सिलेंडर यानी (14.2 किलो वाले सिलेंडर) की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई दरें आज यानि (7 जून) से लागू हो चुकी हैं।

अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो अब आपको एक सिलेंडर के लिए ₹942 चुकाने होंगे। वहीं कोलकाता में यह कीमत अब ₹968 तक पहुंच गई है।
कंपनियों द्वारा जारी की गई नई लिस्ट के मुताबिक, देश के चार बड़े महानगरों में कीमतें अब इस आंकड़े पर पहुंच चुके हैं। 

दिल्ली में ₹913 से बढ़कर अब ₹942 हो गया।
मुंबई: ₹912.50 से बढ़कर अब ₹941.50 हो गया।
चेन्नई: ₹928.50 से बढ़कर अब ₹957.50 हो गया।
कोलकाता: ₹939 से बढ़कर अब ₹968 हो गया।

7 तारीख को ₹60 की बड़ी बढ़ोतरी

आमतौर पर तेल कंपनियां महीने की पहली या 15 तारीख को कीमतों में बदलाव करती हैं। लेकिन इस बार कंपनियों ने चौंकाते हुए महीने के बीच में (7 जून) ही दाम बढ़ा दिए। इससे पहले मार्च महीने में भी ठीक इसी तरह 7 तारीख को ₹60 की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतें लगातार बढ़ रही

गैस कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि भारत में इसे काफी कम दाम पर बेचा जा रहा था।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बढ़ोतरी से पहले तेल कंपनियों को हर एक घरेलू सिलेंडर बेचने पर करीब 703 रुपये का घाटा हो रहा था। इस ₹29 की बढ़ोतरी के बाद कंपनियों का यह नुकसान घटकर अब ₹661 प्रति सिलेंडर रह गया है। इसी घाटे की भरपाई के लिए जनता की जेब पर यह बोझ डाला गया है।
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment