माँ के हाथ से शुद्ध देशी घी की बनी मिठाई का स्वाद देता है ‘‘सांची बेसन लड्डू’’
खबर नेशन / Khabar Nation
धार्मिक त्यौहारों, अनुष्ठानों, आयोजनों के लिए बेहद पसंद किए जाते है सांची के शुद्ध देशी उत्पाद
भोपाल: एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ द्वारा निर्मित नवीन सांची उत्पाद बेसन लड्डू प्रदेश भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। यह उत्पाद ग्वालियर के अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बुन्देलखण्ड (सागर) के कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी शहरों में आसानी से उपलब्ध हो रहा है। सांची ब्राण्ड के शुद्ध देशी घी से निर्मित बेसन लड्डू की खासियत यही है कि यह मिठाई खाते ही माँ के हाथ से शुद्ध घी वाली मिठाई का स्वाद देता है और इसे बार-बार खाने का मन करता है। इतना ही नहीं इस मिठाई को धार्मिक त्यौहारों, आयोजनों, अनुष्ठानों सहित सभी प्रकार के आयोजनों के लिए पसंद किया जाने लगा है। इतने कम समय में इसकी मांग इतनी अधिक बढ़ गई है कि प्रदेश का हर उपभोक्ता अब सांची बेसन लड्डू को ही अपने घर पर ले जाने के लिए लालायित है।
काजूयुक्त है बेसन लड्डू
सांची बेसन लड्डू काजूयुक्त होने कारण इसे खाकर सभी लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। सांची का यह उत्पाद प्रदेश के उपभोक्ताओं को इतना पसंद आ रहा है कि बाजार की बेसन की मिठाईयों के
सामने बेसन लड्डू के सामने फीकी पड़ने लगी है। हर कोई इस मिठाई को खाकर यही कहता है कि सांची की शुद्ध मिठाईयों ने अन्य ब्राण्ड की मिठाईयों का बाजार कमजोर करके रखा है।
तीन प्रकार की है पैकिंग
सांची बेसन लड्डू को तीन प्रकार की पैकिंग में पैक किया गया है। 250 ग्राम पैक का उपभोक्ता मूल्य 110 रूपए, 500 ग्राम पैक का उपभोक्ता मूल्य 200 रूपए तथा एक किलोग्राम पैक का उपभोक्ता मूल्य 380 रूपए रखा गया है। यह पूरी तरह से सांची ब्राण्ड के शुद्ध देशी घी से बनाई गई मिठाई है, जो उपभोक्ताओं को निर्धारित रियायती दर पर उपलब्ध कराई जा रही है।
माँ की ममता भरी है मिठास
-कटारा हिल्स निवासी विनीता सक्सेना कहती हैं कि सांची बेसन लड्डू हमे अपनी मॉ के हाथों से बनी मिठाई की याद दिलाती है।
-साकेत नगर निवासी पूर्वी गुप्ता कहती है कि सांची बेसन लड्डू ही नहीं सभी उत्पाद ही बेहद शुद्ध और पोषणयुक्त हैं।
-दानापानी निवासी मंजू गुप्ता कहती है कि सांची बेसन लड्डू से मंदिर का प्रसाद लगाती हूं और त्यौहारों को और भी खास बनाएगी यह मिठाई।
बेहद पसंदीदा मिठाई
काजूयुक्त सांची बेसन लड्डू का निर्माण सांची शुद्ध देशी घी से ही किया जा रहा है, यह मिठाई बेहद पसंद की जा रही है, संघ द्वारा बेसन लड्डुओं की दर बाजार में विक्रय किये जा रहे अन्य ब्राण्डों की तुलना में कम और बजट में है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999