खरगोन व महेश्वर में पूर्व से संचालित रसोई में 10 रुपये के बजाय 5 रुपये में पौष्टिक भोजन प्रदाय किया
सनावद व बड़वाह में भी प्रारम्भ होगी दीनदयाल अन्त्योदय रसोई, अब से 5 रुपये में मिलेगा भोजन
खरगोन : शनिवार, सितम्बर 2, 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
खरगोन / मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से जिले में दो अन्य रसोई का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खरगोन सहित प्रदेश की 66 नवीन रसोई केंद्रों का उद्घाटन किया है। साथ ही उन्होंने पूर्व से संचालित हो रही रसोईयों के सम्बंध में राशि कम करने का निर्णय लिया है। अब खरगोन व महेश्वर में पूर्व से संचालित रसोई में 10 रुपये के बजाय 5 रुपये में पौष्टिक भोजन प्रदाय किया जाएगा। वही शनिवार से तृतीय चरण लागू किया गया है। साथ ही जिले के सनावद एवं बडवाह नगरीय निकायों में आज से नवीन रसोई केंद्रों का शुभारम्भ भी किया गया। खरगोन निकाय में नपा अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, एसडीएम श्री गाचले, सीएमओ श्री निगवाल व एनयूएलएम के श्री उमेश जोशी और परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में बस स्टैंड स्थित रसोई केंद्र में फीता काटकर तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी रसोई केंद्र पर किया गया।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999