एक्सपायरी आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक कराई नष्ट

खान पान Aug 24, 2020

 

खोपरा पाउडर सैंपलिंग की
नरेंद्र गहलोत खबर नेशन Khabar Nation
नीमच। खाद्य सुरक्षा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने  कनावटी में किराना दुकानों का निरीक्षण किया इस दौरान खोपरा पाउडर की सैंपलिंग की गई तो एक्सपायरी आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक को नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव मिश्रा ने बताया कि ग्राम कनावटी में किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रीनाथ किराना स्टोर के निरीक्षण में दूकान में सफाई व्यवस्था का अभाव  मिला। गोयल किराना स्टोर पर शक्कर की बोरी में चींटे मंडराते मिले और स्वच्छता भी नहीं मिली। बंसल किराना स्टोर पर सफाई का अभाव होने के साथ ही पंजीयन भी नहीं पाया गया। इसके अलावा मसाले के पैकेट, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक एक्सपायरी होने के बाद भी विक्रय किए जा रहे थे, जिन्हें नष्ट कराया गया। साथ ही बंसल किराना से एसएस गोल्ड कोकोनट (खोपरा) पाउडर का सैंपल भी लिया गया और दुकानदार को निर्देश दिए गए कि वह दुकान की पूरी तरह सफाई करें, उसके बाद व्यवसाय करें। मिश्रा ने बताया कि इसके साथ कनावटी में खुशी किराना की जांच के दौरान भी कोल्ड ड्रिंक और ब्रैड पैकेट बेस्ट विफोर निकल जाने के बाद भी विक्रय किए जा रहे थे जिस पर कोल्ड ड्रिंक और ब्रेड को नष्ट किया गया इसके बाद  काव्या मेडिकल की जांच की गई लेकिन मौके पर खाद्य सुरक्षा का पंजीयन नहीं मिला और फूड सप्लीमेंट के दिन भी दुकानदार ने प्रदर्शित नहीं कराया मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के में पाई गई खामियों के आधार पर चार किराना और एक मेडिकल समेत पांच फलों की सुधार करने के नोटिस जारी किए और जांच में सुधार नहीं पाया जाने पर कार्रवाई की जाए

Share:


Related Articles


Leave a Comment