शेरपुर में फसाद, दो परिवारों में चले हथियार


अर्पित उपाध्याय खबर नेशन Khabar Nation
 विदिशा। करारिया थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में दो परिवारों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट कर दी। जिसमें करीब छह लोग घायल हुए हैं। जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के दूसरे दिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। 
जानकारी के अनुसार करारिया थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ उसी गांव में रहने वाले एक 23-24 वर्षीय युवक ने विवाह कर लिया। लड़के वालों की तरफ से कुछ लोगों ने उत्साहवश लड़की के घर के सामने पटाखे फोड़ दिए।  इसी बात से नाराज होकर लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने हथियार लेकर लड़के वालों के घर पहुंचकर मारपीट कर दी। हालांकि दूसरे पक्ष ने लड़की पक्ष की ओर से बंदूक चलाने का भी आरोप लगाया है। इस बात की लिखित शिकायत बुधवार को एएसपी से भी ज्ञापन के जरिए की गई है। पुलिस ने अहतियातन शेरपुर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment