देवास अमलतास अस्पताल में हंगामा
पुलिस पहुंची अमलतास अस्पताल सुभाष जोशी की मौत बनी एक पहेली
कल्किराज डाबी/खबर नेशन/ Khabar Nation
देवास आज सुबह शहर के प्रतिष्ठित वयोवृद्ध सुभाष जोशी का निधन हो गया। उनका निधन अमलतास अस्पताल उपचारित रहने के दौरान हो गया और उनका शव अस्पताल की गैलरी के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि उन्होंने उपरी मंजिल से छलांग लगा ली। सूचना मिलते ही अमलतास परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस को बुला लिया गया। अब सवाल यह उठता है कि जोशी की मौत कैसे हुई ? इस बात का पता पोस्टमार्टम से ही चल सकेगा । वर्तमान में वह कोविड से मौत होना बताया गया तो पोस्टमार्टम भी नहीं होगा उनकी मौत एक पहेली बन कर रह सकती है। यदि कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई तो संभव है उनका पोस्टमार्टम किया जाए ।हो सकता है उनकी मौत की गुत्थी पर से पर्दा हट जाए ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जोशी सुबह से ही वह बार-बार इधर-उधर घूम रहे थे और करीब सुबह 7:00 बजे के बाद उपरी मंजिल से कूदने की बात सामने आ रही है ।उल्लेखनीय होगा की सुभाष जोशी बैंक नोट प्रेस से सेवानिवृत्त हो चुके थे ।जोशी के छोटे भाई अशोक जोशी के अनुसार उन्हें कैंटीन से पता लगा कि उनके भाई सुबह तक घूम रहे थे ।लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई ।जबकि अस्पताल प्रबंधक ने बार-बार अशोक जोशी को अलग-अलग बातें बताई ।कभी कहा उनके भाई सुभाष जोशी पलंग से नीचे गिर गए हैं ।कभी बताया वह कहीं चले गए हैं ।तो कभी बताया कि वे आईसीयू में है। और बाद में कहा कि उनकी मौत हो गई है। अस्पताल में हंगामें के बीच चर्चा का वीडियो देखें
https://youtu.be/LsBXFhEwVD0