भोपाल में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा
भोपाल में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। नरेला विधानसभा क्षेत्र के अन्ना नगर स्थित संत रविदास मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए और उन्होंने कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया।
नरेला विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा
कलश वंदन यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह यात्रा संपूर्ण नरेला विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से संत रविदास महाराज के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
संत रविदास के विचार समाज के लिए प्रेरणा: विश्वास सारंग
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के पुण्य विचार और उनका आदर्श जीवन पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने समाज की एकता और समरसता के लिए आजीवन संघर्ष किया और मानवता को समानता का संदेश दिया।
भाजपा सरकार ने संत रविदास का सम्मान किया: सारंग
विश्वास सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने संत रविदास महाराज के विचारों और उनके योगदान को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, समरसता और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।
भोपाल में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा