इंदौर एयरपोर्ट पर थम गए कुमार विश्वास, 4 साल की यतिका ने सुनाई राम धुन
इंदौर एयरपोर्ट पर उस वक्त एक भावुक और दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला, जब मशहूर कवि कुमार विश्वास के सामने चार साल की एक नन्ही बच्ची ने राम धुन सुनाई। बच्ची की मासूम आवाज और सहज अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
यतिका की राम धुन सुनकर मंत्रमुग्ध हुए कुमार विश्वास
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चार साल की यतिका कुमार विश्वास को राम धुन सुनाती नजर आ रही है। बच्ची को सुनने के लिए कुमार विश्वास घुटनों के बल बैठ गए और बेहद ध्यान से उसकी प्रस्तुति सुनते रहे।
बोले- मैं भी सीखूंगा
बच्ची की राम धुन सुनकर कुमार विश्वास भी प्रभावित नजर आए। उन्होंने नन्ही यतिका की तारीफ करते हुए कहा कि वह भी उससे सीखेंगे। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद लोग इस अनोखे और भावुक पल को देखते रह गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कुमार विश्वास जैसे लोकप्रिय कवि का एक चार साल की बच्ची के सामने इस तरह बैठकर उसकी राम धुन सुनना लोगों को खासा पसंद आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स बच्ची की मासूमियत के साथ-साथ कुमार विश्वास के इस सहज अंदाज की भी तारीफ कर रहे हैं। इंदौर एयरपोर्ट का यह नजारा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।