देवास भाजपा में बगावत के सुर


तेजसिंह सेंधव ने दी निर्दलीय मैदान पकड़ने की धमकी

कल्किराज डाबी /खबर नेशन/ Khabar Nation
मध्य प्रदेश में उपचुनाव के ऐलान के बाद पार्टी में बगावत के सुर बुलंद हो गए हैं देवास के हाटपिपलिया विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में जहां भाजपा में हाल ही में शामिल हुए मनोज चौधरी का विरोध शुरू हो गया है वही चार बार  विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ  तेज सिंह सेंधव ने सीधे तौर पर बीजेपी की मुसीबतें बड़ा दी है  उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया कि अगर भा ज पा मनोज चौधरी को टिकट देती है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे उन्होंने कहा यह उन कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है जिन्होंने दिन-रात खून पसीने से पार्टी को सींचा है


उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बात मुख्यमंत्री,संगठन और केंद्र तक पहुंचा दी है।अगर मुझे टिकट नहीं दी गई तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गिराने में खरीद-फरोख्त कि जो राजनीति हुई है वह प्रजातंत्र के लिए घातक है।
भाजपा के पुराने कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी की नींव रखी, जो शुरू से भाजपा के साथ जुड़े हैं।उन्हें टिकट देना चाहिए।हमने भी 19 महीने आपातकाल मे जेल में बताएं और कई प्रकार की यातनाएं सही। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी अगर मुझे टिकट नहीं भी देते हैं तो किसी भी पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को टिकट दी जानी चाहिए अन्यथा मैं अन्याय सहन नहीं करूंगा और भाजपा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। 
उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की देखें वीडियो   https://youtu.be/pNYT8vnCbGU

Share:


Related Articles


Leave a Comment