कांग्रेस झूठ का पिटारा, एक-दूसरे को गिराने में लगे उसके नेताः निशिकांत दुबे

शहडोल में झारखंड के सांसद ने ली पत्रकारवार्ता, जारी किया गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड

खबर नेशन/ Khabar Nation

शहडोल। कांग्रेस सिर्फ़ झूठ का पिटारा है। उसके नेता लगातार झूठ बोलते रहते हैं और एक-दूसरे को गिराने में लगे रहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ को हमेशा यह डर लगा रहता है कि कहीं दिग्विजय सिंह उनसे सीएम पद की दावेदारी छीन ना लें। कमलनाथ जी को तो अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। यह बात झारखंड के सांसद श्री निशिकांत दुबे ने मंगलवार को शहडोल के सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार का गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया गया।

देश-प्रदेश का विकास कर रही भाजपा की सरकार

सांसद श्री निशिकांत दुबे ने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश की सरकारें लगातार विकास के काम कर रही हैं। मध्यप्रदेश में प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में आईटीआई खोले जा रहे हैं। खेतों की सिंचाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में थ्री फेज बिजली देने का काम कर रही है। श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ऐसी अनेक परियोजनाओं पर काम कर रही हैं, जो अभी चल रही हैं। जब ये परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी तो देश की तस्वीर अलग होगी और पहले से बहुत सुंदर होगी। देश और प्रदेश में विकास की यह गति बनी रहे, इसके लिए जनता का आशीर्वाद जरूरी है।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री अनिल पटेल, जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी श्री राजेंद्र भारती , श्री अखिलेश त्रिवेदी, श्री अशोक मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री शीतल पोद्दार, भाजपा जिला महामंत्री श्री संतोष लोहानी,  जिला मीडिया प्रभारी श्री विनय केवट, सह मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा, श्री अरुण द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

गांव-गांव हो रहा जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत

विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को ब्यौहारी से आगे बढ़ी। यात्रा का रास्ते में आने वाले प्रत्येक गांव में जोरदार स्वागत हुआ। ग्राम टिहकी और बिजहा में हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा जयसिंह नगर विधानसभा के बंधा बाजार, जयसिंहनगर बस स्टैंड पर भी यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment