जिन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई, क्या उन्हें माफ करेगी छिंदवाड़ा की जनता?ः फग्गनसिंह कुलस्त

चौरई की सभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा-फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए चुनाव में दें आशीर्वाद

पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष, सांसद पूनम महाजन और राव उदयप्रताप सिंह ने भी किया सभा को संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

छिंदवाड़ा। प्रदेश में 15 महीने के लिए बनी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने संबल जैसी कई महत्वपूर्ण और गरीबों का कल्याण करने वाली योजनाओं को समाप्त करने का पाप किया है। उस सरकार ने किसानों को झूठे वचन दिए और कर्जमाफी का वादा पूरा न करने का पाप किया। जिस पार्टी ने झूठे वादे कर, जनता से झूठ बोलकर सरकार बनाई थी, क्या आप उसे माफ करेंगे? यह बात केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान छिंदवाड़ा जिले के चौरई में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को युवा मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सांसद पूनम महाजन एवं राव उदयप्रताप सिंह ने भी संबोधित किया गया। सभा के पूर्व अनंतनाग में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पार्टी नेताओं ने वीरांगना रानी अवंतिबाई की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद दें

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2003 में जब भाजपा की सरकार बनी, तब प्रदेश में कुल 7 लाख हैक्टेयर में सिंचाई होती थी। भाजपा की सरकार ने सिंचाई के रकबे को 47 लाख हैक्टेयर तक पहुंचा दिया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रयास कर रही है। प्रदेश में आज 48 लाख से अधिक लाडली लक्ष्मी बेटियां और 1.35 करोड़ लाडली बहनें महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को सुरक्षित और शक्तिशाली बनाया है। धारा 370 हटाकर मोदी जी की सरकार ने कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ा है और काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है। श्री कुलस्ते ने कहा कि देश और प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाना है, तो इसके लिए छिंदवाड़ा की जनता को भाजपा को आशीर्वाद देना होगा।

भाजपा का कमल खिला, तो प्रदेश से मिट गया पिछड़ेपन का दागः पूनम महाजन

सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष और सांसद श्रीमती पूनज महाजन ने कहा कि 2003 से पहले जब दिग्विजयसिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तो प्रदेश की क्या हालत थी, वह किसी से छिपी नहीं है। उन्होने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। लेकिन 2003 में प्रदेश में कमल खिला और भाजपा की सरकार बनी। जिसके बाद मध्यप्रदेश पर से पिछड़ेपन का दाग मिट गया। आज 2023 में जब हम मध्यप्रदेश को देखते हैं, तो हमें गर्व होता है। उन्होंने कहा कि यात्रा को जनता का इतना आशीर्वाद मिल रहा है कि मुझे लग रहा है जैसे मायके आई हूं। हर जगह बस कमल की लहर है, कमलनाथ कहीं दिखाई नहीं देते। श्रीमती महाजन ने कहा कि जनता को बहला फुसलाकर वोट लेने वाले कमलनाथ ने छिंदवाड़ा का नाश कर दिया है। उन्होंने कहा कि सांसद नकुलनाथ कभी संसद में दिखाई नहीं देते। राहुल गांधी भी तभी संसद आते हैं, जब उन्हें जादू की झप्पी देनी होती है, या आंख मिचौली खेलनी हो। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता स्टालिन सनातन धर्म का उपहास करते हैं। सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और एचआईवी जैसी बीमारियों से करते हैं। लेकिन कमलनाथ इस बारे में कुछ नहीं बोलते, बस अपनी इज्जत बचाने के लिए छद्म हिंदुत्व की आड़ ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए हमें प्रधानमंत्री मोदी जी को लोकसभा की 350 से अधिक सीटें जीतकर देना होगा, लेकिन यह तभी संभव है, जब छिंदवाड़ा की सभी सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा को आपका आशीर्वाद मिले।

छिंदवाड़ा में बदलाव लाकर विकास का साथ देंः राव उदयप्रताप सिंह

यात्रा के प्रभारी और नर्मदापुरम सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारत माता की भूमि है, इस पर किसी का ठेका नहीं है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में भी बदलाव होगा और आप लोगों के समर्थन से स्पष्ट हो गया है कि छिंदवाड़ा में भी भाजपा का परचम फहराएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा को आशीर्वाद देकर छिंदवाड़ा में बदलाव करें और विकास का साथ दें। सभा के दौरान पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभानसिंह समेत अन्य पार्टी नेता मंचासीन थे।

रानी अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण, राम दरबार की झांकी सजी

सभा के दौरान पार्टी नेताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वीरांगना रानी अवंतिबाई की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर रानी अवंतिबाई की वेशभूषा में सजी बच्चियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर श्रीराम दरबार की झांकी भी सजाई गई।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment