पर्यावरण मित्र प्रोत्साहन योजना में स्कूटी घोटाला कर रही शिवराज सरकार

सरकार बताए कि पर्यावरण से जुड़ी योजना में इलेक्ट्रिक स्कूटी की
जगह पेट्रोल वाली स्कूटी क्यों दी जा रही है

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त धन को अपने प्रचार में खर्च
करना चाहती है शिवराज सरकार

केंद्रीय मंत्रियों की भाजपा के प्रचार में ड्यूटी लगाकर सरकारी
धन का दुरुपयोग कर रही है शिवराज सरकार

भोपाल,  सितम्बर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर आने के बाद प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार दोनों हाथों से खजाने को लूटने और अपने कार्यकर्ताओं पर लुटाने में लगी है। ताजा मामला पर्यावरण मित्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रत्येक संकुल स्तरीय संगठन को स्कूटी प्रदान करने से जुड़ा हुआ है। मेरा आरोप है कि पर्यावरण मित्र को मूल रूप से इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का फैसला किया गया था लेकिन शिवराज सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर खेल कर इलेक्ट्रिक स्कूटी को पेट्रोल वाली स्कूटी में बदल दिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री के के मिश्रा ने आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही।
श्री मिश्रा ने कहा की ब्लॉक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की चेतना जगाने के लिए पर्यावरण मित्र प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। हमारी जानकारी के मुताबिक इस योजना का मुख्य सूत्रधार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड है जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश के पर्यावरण को साफ सुथरा बनाए रखने की है।
पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 90000 रुपए तक की स्कूटी 313 विकासखंड में वितरित की जानी है। हर विकासखंड में 50 स्कूटी के हिसाब से कल 15650 स्कूटी का वितरण अगले 3 वर्ष में पर्यावरण मित्र को किया जाना है।
मेरा सवाल है कि जब पूरी प्रक्रिया ही पर्यावरण के संरक्षण के लिए है तो इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटी का उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा है जो पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होती है। जब मूल योजना में इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का प्रावधान किया गया था तो आखिर किस दबाव में पेट्रोल वाली स्कूटी का प्रयोग स्वीकृत किया गया। 90000 प्रति स्कूटी की दर से 15650 स्कूटी की कीमत 140.85 करोड रुपए होती है।
श्री मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए खर्च किए जाने वाले 140 करोड़ से अधिक की रकम में अगर पर्यावरण संरक्षण का ध्यान नहीं रखा जा रहा है तो समझा जा सकता है की शिवराज सरकार पर्यावरण संरक्षण के पैसे को दूसरे मदों में खर्च कर रही है। यह अपने आप में शिवराज सरकार का ताजा तरीन स्कूटी घोटाला है।
  एक अन्य विषय को उठाते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि शिवराज सरकार स्कूटी में ही घोटाला नहीं कर रही है बल्कि चुनाव प्रचार अभियान में भी घोटाला कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी ने जन आशीर्वाद यात्रा जो कि विशुद्ध रूप से राजनीतिक यात्रा है उसके लिए गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई केंद्रीय मंत्रियों की विधिवत ड्यूटी लगाई है।
श्री मिश्रा ने आरोप लगाया कि यह सभी मंत्री केंद्र सरकार के खर्चे से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं जो सीधे-सीधे सार्वजनिक लाभ के पद पर बैठे व्यक्ति के लिए कदाचरण की श्रेणी में आता है।
श्री मिश्रा ने कहा की केंद्र सरकार के मंत्रियों को मिलने वाली सुख सुविधाओं का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर भारतीय जनता पार्टी और शिवराज सरकार अमानत में खयानत कर रही है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment