कांग्रेस पार्टी का यही हाल-जिंदगी झंड बा, कांग्रेस को घमंड बाः रवि किशन

अभिनेता व सांसद ने हनुमना के रोड शो में किया कांग्रेस की हालत का चित्रण

खबर नेशन/ Khabar Nation

रीवा। भारतीय जनता पार्टी जनता पार्टी द्वारा विंध्य क्षेत्र में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को मऊगंज विधानसभा के हनुमना पहुंची। यहां मशहूर अभिनेता व गोरखपुर से पार्टी सांसद श्री रवि किशन रोड शो में शामिल हुए और आगामी चुनावों के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में चुटकी लेते हुए कांग्रेस पार्टी की स्थिति बताते हुए कहा-जिंदगी झंड बा, कांग्रेस को घमंड बा। यानी कांग्रेस पार्टी देश भर में दुरावस्था की शिकार है, लेकिन उसके नेताओं का अहंकार अभी भी सातवें आसमान पर है। रोड शो में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, सांसद श्री गणेश सिंह, मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, स्थानीय विधायक श्री प्रदीप पटेल आदि उपस्थित रहे।

भाजपा गरीबों की पार्टी, सनातन की रक्षक पार्टी है

जन आशीर्वाद यात्रा के हनुमना पहुंचने पर भव्य रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक वाहन शामिल थे। रोड शो के स्वागत के लिए सड़क के दोनों तरफ जनता की कतार लगी रही। लाड़ली बहनों ने अपने चहेते नेताओं को देख पुष्पवर्षा की, तो वहीं युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। रोड शो में शामिल ख्यात अभिनेता व गोरखपुर सांसद श्री रवि किशन भी शामिल हुए। उन्होंने रथ से ही सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले मऊगंज जिले की माटी और आप सभी लाड़ली बहनों, भांजे- भांजियों और जनता जनार्दन को प्रणाम करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों की पार्टी है, हर जाति, हर धर्म की पार्टी है और सनातन धर्म की रक्षक पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने 65 साल तक देश को लूटा है और अब आगे भी लूटना चाहते हैं। मद्रास का एक नेता जो मुख्यमंत्री स्टालिन का बेटा है, सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म कभी न समाप्त होने वाला धर्म है। उन्होंने अपना मशहूर डायलाग बोला और कहा कि जली को राख कहते हैं, बुझी को खाक कहते हैं और उस राख से जो निकले उन्हें मोदी और शिवराज कहते हैं।

शिव की नगरी देवतालाब से रवाना हुई यात्रा, हर गांव में हुआ स्वागत

विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा अपने पांचवें दिन शुक्रवार को देवतालाब से रवाना हुई। रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, सतना सांसद श्री गणेश सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ अजय सिंह के नेतृत्व में यात्रा शुरू हुई। देवतालाब विधानसभा के पहाड़ी में भाजपा नेता श्री मृगेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनमानस के साथ लाड़ली बहनों ने कलश हाथ में लेकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनिल पटेल, सुरेन्द्र सिंह चंदेल यात्रा संयोजक, सुनील सोहगौरा सह संयोजक, अवध विहारी पाण्डेय विधानसभा यात्रा संयोजक, श्रीमती संतोष सिसोदिया जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, बृजेन्द्र गुप्ता मंडल अध्यक्ष नईगढ़ी, प्रशान्त पाठक जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, रविवार विश्वकर्मा अध्यक्ष पिछड़ावर्ग मोर्चा आदि शामिल हुए। मऊगंज विधानसभा के शाहपुर मोड़ पर भी हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता द्वारा पुष्प वर्षा कर जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान समूचा वातावरण सनातन धर्म की जय, भारत माता कि जय, वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।

जब से भाजपा आई, हो रहे हैं जनहित के कामः राजेंद्र शुक्ला

प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने पटेहरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, लगातार जनहित और विकास के काम हो रहे हैं। बाणसागर परियोजना का पानी नहरों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाने का कार्य किया गया है। सड़कें पहले कैसे थीं आप सभी जानते हैं। पटेहरा से रीवा जाने में चार घंटे लगते थे, लेकिन आज एक घंटे में पहुंच जाते हैं। गांव-गांव की सड़कें सुधर चुकी हैं जिससे आपको आवागमन में सुविधा हो रही है और समय के साथ पैसे भी बचते हैं।

भाजपा सरकार ने पूरी की बहुप्रतीक्षित मांगः प्रदीप पटेल

मऊगंज की सभा में स्थानीय विधायक श्री प्रदीप पटेल ने कहा कि मऊगंज की जिला बनाने की बहु प्रतीक्षित मांग मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी की सरकार ने पूरा कर दिया है। अब मऊगंज के विकास को हमको और आगे तक ले जाना है। अभी तो शुरुआत हुई है अभी बहुत कुछ करना बाकी है। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को बाहर जाना पड़ता है। हमारा प्रयास होगा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार यहीं उपलब्ध हो।
जन आशीर्वाद यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री श्री राजेश पाण्डेय, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री अनिल पटेल, श्री राजगोपाल चारी, श्री सुरेन्द्र सिंह चंदेल यात्रा संयोजक, श्री सुनील सोहगौरा सह संयोजक, श्री अवध विहारी पाण्डेय विधानसभा यात्रा संयोजक, श्रीमती संतोष सिसोदिया जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्री राजेन्द्र मिश्रा, श्री बृजेन्द्र गुप्ता मंडल अध्यक्ष नईगढ़ी, श्री प्रशान्त पाठक जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, श्री रवि विश्वकर्मा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, श्री अरुण तिवारी मुन्नू, यात्रा मीडिया समन्व्यक श्री अखिलेश त्रिवेदी, श्री अशोक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

शनिवार को यात्रा में शामिल होंगे अभिनेता, सांसद रवि किशन, सभाएं लेंगे उपमुख्यमंत्री मौर्य

विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार, 9 सितंबर को जोगिनहाई से शुरू होगी। यात्रा में प्रदेश के नेताओं के साथ ख्यात अभिनेता व सांसद श्री रवि किशन भी शामिल होंगे। उनके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य भी शनिवार को विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान श्री मौर्य दोपहर 12 बजे से रीवा में रोड शो में शामिल होंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री मौर्य शाम 4.30 बजे गुढ़ में रोड शो में भाग लेंगे तथा जन सभाओं को भी संबोधित करेंगे। यात्रा जोगिनहाई से होते हुए रायपुर कर्चुलियान (रथ सभा), पटना, पहड़िया, सगरा (रथ सभा), इटौरा, विश्वविद्यालय बाईपास रीवा, निराला नगर, खुटेही, सिरमौर चौराहा, एनसीसी मैदान (मंच सभा), पुराना बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक, खन्ना चौराहा, स्टेच्यू चौराहा, अस्पताल चौक, धोबिया टंकी, गुढ़ चौक, चिरहुला, लोही, रीठी, महसांव, भीटी, गहिरी, गुढ़ (रोड शो एवं मंच सभा), मोहनिया टनल, चुरहट (रथ सभा), बढ़ौरा एवं रात्रि विश्राम सीधी मे होगा।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment