कटनी में 150 बच्चे गांधी बनकर यात्रा में हुए शामिल

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दिखाया मानवता के कल्याण का रास्ता : शिवराजसिंह चौहान

प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में गांधी जयंती पर निकली ‘गांधी संकल्प यात्रा’

 

                भोपाल। महात्मा गांधी भारत के ही नहीं, पूरे विश्व के हैं। गांधी जी के विचार ही मानवता के कल्याण का मार्ग हैं। हमें उनके दिखाये हुए मार्ग पर चलकर, बापू के विचारों को आत्मसात कर बेहतर भारत और बेहतर दुनिया के निर्माण में सहयोग करना है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के उपाध्यक्ष श्री शिवराजसिंह चौहान ने राजधानी के मिंटो हॉल परिसर में ‘गांधी संकल्प यात्रा’ की शुरुआत करते हुए कही। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती,  प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत एवं पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। गांधी संकल्प यात्रा मिंटो हॉल से लाल परेड ग्राउंड, लिलि टॉकीज, जहांगीराबाद होते हुए पातरा चौराहे पर पहुंची। संकल्प यात्रा में शामिल नेताओं ने यात्रा मार्ग में स्वच्छता अभियान में भाग लिया और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त का आव्हान करते हुए कागज के बेग भी वितरित किए।

गांधी जी ने दिखाया रास्ता, शास्त्री जी ने फूंके प्राण

                गांधी संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गांधी जी ने हमे मानवता के कल्याण का रास्ता दिखाया, तो पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर भारत में नये प्राण फूंके। उन्होंने कहा कि सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय शास्त्री जी के देश सेवा के प्रयासों को कभी भुलाया न जा सकेगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक संजर, जिला अध्यक्ष श्री विकास विरानी, विधायक श्री विश्वास सारंग, महापौर श्री आलोक शर्मा, प्रदेश मंत्री व विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, श्री भक्तपाल सिंह, श्री धु्रवनारायण सिंह, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री अंशुल तिवारी, श्री सुनील यादव, श्री अशोक सैनी, श्री हीरेन्द्र बहादुर सिंह, श्री राजकुमार विश्वकर्मा सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोदी सरकार कर रही गांधी जी के सपनों के भारत का निर्माण : थावरचंद गेहलोत

                उज्जैन में केंद्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने शिव सागर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी संकल्प यात्रा की शुरूआत की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचन्द गेहलोत ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान को देश की जनता ने एक आंदोलन के रूप में लिया है। यही वजह है कि देश में आज स्वच्छता और स्वास्थ्य का वातावरण हर ओर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने स्वच्छता का मार्ग प्रशस्त किया था उसका अक्षरशः पालन करते हुए मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की जो निरंतर चलायमान है, लेकिन इसकी राह में सिंगल यूज प्लास्टिक बड़ी बाधा है, जिससे मुक्ति जरूरी है। इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री मोहन यादव, श्री बहादुर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिंह ससोदिया, जिला अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, श्री विवेक जोशी, महापौर मीना जोनवाल सहित जिले के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                बुरहानपुर में सांसद श्री नंदकुमारसिंह ने गांधी चौक पर ‘गांधी संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ किया। यात्रा सागर टॉवर लालबाग तक पहुंची। इस अवसर पर सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार वह मार्ग हैं,  जिस पर चलकर देश प्रगति के ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी हमारे देश की आत्मा थे,  उनके विचार आज भी हमारे लिए बहुमूल्य हैं। श्री चौहान ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया और लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की अपील की।

                छिंदवाडा जिले के परासिया में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद श्री अजयप्रताप सिंह ने यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि गांधी जी के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी गांधी संकल्प यात्रा के माध्यम से जनमानस के बीच पहुंच रही है। इस यात्रा में जलसंरक्षण, सामाजिक समानता, स्त्री शिक्षा, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त वातावरण जैसे मुद्दों पर संवाद होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री ताराचन्द बावरिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

                इंदौर में रीगल चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांसद शंकर लालवानी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के संदेश के साथ जन-जागरण करते हुए गांधी प्रतिमा से पटेल प्रतिमा तक गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई। इसके पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री की शास्त्री मार्केट चौराहा स्थित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। यात्रा में वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, महापौर श्रीमती मालिनी गौड, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, कविता पाटीदार, मधु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

             टीकमगढ़ के निवाड़ी में ग्राम सिनोनिया में तारामाई मंदिर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांसद श्री वीरेन्द्र कुमार खटीक ने गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन, जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश अयाची, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                सागर में गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ सांसद श्री राजबहादुर ने संत कबीर वार्ड स्थित गांधी जी के मंदिर से किया। यात्रा कोतवाली, बड़ा बाजार, तीन बत्ती, गुजराती बाजार से भगवान गंज से होते हुए अंबेडकर चौराहे पर समाप्त हुई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप लारिया, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, श्री महेश राय, श्री हरिशंकर सप्रे, जिला अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल पटेल, महापौर श्री अभय दरे, श्री शैलेष केसरवानी सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विधायक श्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी, श्री प्रदीप पटेल, जिला अध्यक्ष श्री विद्याप्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया।

                ग्वालियर में फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष को अहिंसात्मक तरीके से नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत में सत्याग्रह और अहिंसा का तरीका अपनाया था। सांसद श्री शेजवलकर एवं अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पड़ाव स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, डॉ सतीश सिंह सिकरवार, कमल माखीजानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                सतना के चित्रकूट स्थित ग्रामोदय विश्वविद्यालय में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सासंद श्री गणेश सिंह ने गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री शंकर लाल तिवारी, महापौर श्रीमती ममता पाण्डेय उपस्थित थे।

                गुना लोकसभा क्षेत्र के अशोकनगर में सांसद के.पी. यादव ने गांधी पार्क चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजमाता चौराहे से साडोरा के लिए निकली। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र रघुवंशी, श्री ओएन शर्मा, श्री वीरेन्द्र सिंह यादव, श्री लड्डूराम कोरी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                विदिशा में सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने गांधी चौक, नीमताल स्थित गांधी जी की प्रतिमा एवं भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा नीम ताल चौराहे से शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई रामलीला चौराहे पर जाकर सभा में परिवर्तित हुई। श्री मुकेश टंडन द्वारा लगभग 40000 कपड़े के थैलों का निशुल्क वितरण किया। उन्होंने पॉलिथीन का उपयोग बंद करने का सभी नागरिक और दुकानदारों से निवेदन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जादौन सहित जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                नीमच विधानसभा के उत्तर मंडल धनेरिया कला सांसद सुधीर गुप्ता ने यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, श्री ओमप्रकाश सकलेचा, जिला अध्यक्ष श्री हेमंत हरीत, मंदसौर जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सुराणा सहित जिले के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                देवास के भोपाल चौराहा स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांसद श्री महेन्द्र सोलंकी ने गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री मनोहर ऊंटवाल, देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार सहित पार्टी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                शहडोल में सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह ने गांधी चौक पर ‘गांधी संकल्प यात्रा ’ का शुभारंभ किया। यात्रा कलेक्टर चौक तक पहुंची। इस अवसर पर विधायक श्री जयसिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, जिलाध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह छाबड़ा सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

                राजगढ़ में सांसद श्री रोडमल नागर ने नये बस स्टैंड पर गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम, पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

                धार में सांसद श्री छतरसिंह दरबार ने मनावर के गांधी चौराहे पर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल, जिला अध्यक्ष डॉ. राज बर्फा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अनूपपुर में शहीद दुर्गादास राठौड़ चौक, जैतहरी में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी जी के सिद्धांतों पर चल कर ही समरस, समर्थ, मजबूत भारत का निर्माण होगा।

                बैतूल में सांसद श्री दुर्गादास उइके एवं आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने भोपाली, छोटा महादेव से गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा जागंडा तक पहुंची। इस दौरान जल संरक्षण के लिए बोरी बंधन का काम ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर श्री जीतेन्द्र वर्मा, श्री जितेन्द्र कपूर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कटनी में 150 बच्चे गांधी
बनकर यात्रा में हुए शामिल

                खजुराहो। देश भर में गांधी जयंती को लेकर विभिन्न आयोजन हो रहे है। खासकर बच्चों में गांधी जयंती को लेकर उत्साह का वातावरण है। लोकसभा क्षेत्रों में निकलने वाली गांधी संकल्प यात्रा में बच्चे गांधीजी के वेशभूषा में तैयार होकर शामिल हो रहे है। खजुराहो लोकसभा में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी में गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। गांधी जी की 150 वी जयंती पर निकली इस यात्रा में गांधीजी की वेशभूषा में शामिल हुए 150 बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे।

                कटनी के झंडा बाजार स्थित महात्मा गांधी जी प्रतिमा पर सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण कर गांधी संकल्प यात्रा की शुरूआत की। यात्रा में 150 बच्चे गांधी जी के रूप में आगे चल रहे थे। यात्रा में सिंगल यूज पॉलिथित मुक्त अभियान को लेकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े के थैले वितरित किये। यात्रा मार्ग में विकलांग केन्द्र और चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किए गए। यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया।

गांधी जी के रामराज्य और दीनदयाल जी के अंत्योदय से भारत विश्वगुरू बनेगा

सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत ही राष्ट्र में समरसता लाएंगे। गांधी जी का रामराज्य और पं. दीनदयाल जी का अंत्योदय इन दोनों विचारधाराओं से ही भारत विश्वगुरू बनेगा। उन्होंने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज करने का आग्रह करते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज दुनिया की सबसे बडी चुनौती के रूप में हमारे सामने है। हमें पर्यावरण को न सिर्फ प्रदूषण मुक्त करना है बल्कि प्रदूषण बढाने वाले उन सभी कारकों पर ध्यान भी देना होगा। पर्यावरण बचेगा तो हमारी आने वाले पीढ़ी स्वस्थ रहेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री संजय पाठक, श्री संदीप जायसवाल, श्री प्रणय पाण्डे, महापौर श्री शंशाक श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष श्री पीतांबर टोपनानी,श्री संतोष शुक्ला, श्रीमती अल्का जैन, श्री रामचन्द्र तिवारी, श्री चमनलाल आनंद सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। यात्रा ने प्रथम दिन 25 वार्ड और 5 पंचायतों के ग्रामीणों से संवाद किया। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment