विधानसभा क्षेत्र 2 के विभिन्न वार्डो में निकली गांधी संकल्प यात्रा

 

खबर नेशन / khabar nation 
इंदौर /
भारतीय जनता पार्टी गांधी संकल्प यात्रा के नगर प्रभारी जयंत भिसे एवं विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 के यात्रा प्रभारी विरेन्द्र व्यास ने बताया कि आज विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 के विभिन्न वार्डो एवं प्रमुख स्थानों पर गांधी संकल्प यात्रा निकालकर जन-जागरण किया गया।
आपने बताया कि वन टाईम यूज प्लास्टिक मुक्त शहर और देश बनाने के संकल्प के यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में जगह-जगह कपड़े की थैलियां वितरित कर आमजन से आग्रह किया गया कि वे प्लास्टिक थैली का उपयोग ना करे, यह पर्यावरण और हम सभी के लिये बेहद हानिकारक है। यात्रा वार्ड नंबर 20 मे गौरी नगर सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर खातीपुरा,किंग्स पार्क कालोनी; भोलेनाथ नगर, गौरी नगर मेनरोड पर समाप्त हुई।
यात्रा में प्रमुख रूप से रमेश मेंदोला, वीरेंद्र व्यास, गणेश गोयल, सविता पटेल, महेंद्र चौधरी, रोहित चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए।


क्लीन इंडिया और सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इंडिया के संकल्प के साथ कपड़े की थैलियां वितरित की
भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर महामंत्री मयुरेश पिंगले ने बताया कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विधानसभा राऊ के चाण्क्यपूरी चौराहे पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी के महत्वपूर्ण अभियान क्लीन इंडिया और सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इंडिया के संकल्प के साथ आमजनों को कपड़े की थैलियां वितरित की।
इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिषेक बबलू शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री मयुरेश पिंगले, शिवांक चंदानी, किरिट चंदानी, विशाल खटिक, राकेश ख़ोड़े, हर्षिल शर्मा, रितिक वेदी, गौरव परिहार सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिये, पर्यावरण बचाने के लिये, आमजन को कपड़े की थैलियां बांटी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment