महात्मा गांधी के 150 वे जन्मदिवस पर 10 देशों में पदयात्रा

गांधीवादी नेता राजगोपाल पी.वी. के नेतृत्व में का आयोजन
मध्यप्रदेश में 90 दिनों तक चलेगी पदयात्रा, कांगे्रस ने
पदयात्रा को सफल बनाने का किया आव्हान

खबर नेशन / khabar nation   

भोपाल,- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ (मुख्यमंत्री) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150 वें जन्मदिवस के अवसर पर एकता परिषद के संस्थापक गांधीवादी नेता राजगोपाल पी.वी. के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में ‘गांधी विचारकों’ द्वारा निकाली जा रही 90 दिवसीय पद यात्रा को सफल बनाये जाने के लिए कांगे्रसजनों को निर्देर्शित करते हुए कहा है कि वे इस पत्रयात्रा कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल हों।

उक्त पदयात्रा की जानकारी देते हुए प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया है कि एकता परिषद के संस्थापक गांधीवादी नेता राजगोपाल पी.वी. के नेतृत्व मंे गांधीवादी संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा 365 दिन की भारत सहित 10 देशों की पद यात्रा 2 अक्टूबर से प्रारंभ की गई है। पदयात्रा की इसी कड़ी में भारत में आयोजित होने वाली 121 दिवसीय पदयात्रा के तहत 90 दिनों की पदयात्रा मध्यप्रदेश के जिलों में आयोजित होगी। यह यात्रा 11 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा से प्रारंभ होगी जो आगामी 11 जनवरी 2020 को बालाघाट जिले के रजेगांव में पूरी हो महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।
श्री शेखर ने बताया कि यह यात्रा मध्यप्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी व बालाघाट जिले में आयोजित होगी।
रैली को सफल और प्रभावी बनाने के लिए श्री शेखर ने जिला कांगे्रस अध्यक्षों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कांगे्रसजनों को इस यात्रा में शामिल करायें साथ ही यात्रा से संबंधित जानकारी से प्रदेश कांगे्रस को भी अवगत करायें।

Share:


Related Articles


Leave a Comment