लोकसभा क्षेत्रों में सांसदों के नेतृत्व में निकल रही संकल्प यात्राएं
खबर नेशन / khabar nation
भोपाल। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा 2 अक्टूबर से आयोजित गांधी संकल्प यात्राएं लोकसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर गांधीजी के संकल्पों को जनमानस तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। सांसद अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में यात्रा के माध्यम से सिंगल यूज पॉलीथीन मुक्त भारत और स्वच्छता के संदेश के साथ गांधीजी के विचारों से जनता को अवगत करा रहे हैं।
स्वच्छता अभियान को देश की जनता ने एक आंदोलन : प्रहलाद पटेल
दमोह में केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने जबेरा विधानसभा के कुसमी से प्रारंभ कर सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी संकल्प पदयात्रा समाप्त हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान को देश की जनता ने एक आंदोलन के रूप में लिया है। यही वजह है कि देश में आज स्वच्छता और स्वास्थ्य का वातावरण हर ओर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने स्वच्छता का मार्ग प्रशस्त किया था उसका अक्षरशः पालन करते हुए मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की जो निरंतर देश भर में चलाया है। उन्होंने पदयात्रा के दौरान जगह जगह ग्रामीणजनों से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति के लिए अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री देवनारायण श्रीवास्तव, विधायक श्री धर्मेन्द्रसिंह लोधी, श्री पीएल तन्तुवाय, श्री शिवचरण पटेल, श्री रमन खत्री सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महात्मा गांधी जी व्यक्ति न होकर विचार है : चौहान
खण्डवा के पंधाना विधानसभा में शनिवार को सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में गांधी संकल्प यात्रा ने प्रवेश किया। यात्रा ग्राम खालवा, बढ़िया, गयासुर, नयाल, बाड़ी, आंवल्या होते हुए शंगवाड़ा में समापन हुआ। यात्रा को संबोधित करते हुए श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संकल्प था स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत एवं प्लास्टिक मुक्त भारत हो। इस दिशा में पहली बार देश में मोदी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गांधी जी व्यक्ति न होकर विचार थे। उनके विचारों को देश के आमजन तक पहुंचाने का काम यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता कर रहे है। यात्रा में पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा गया एवं हर ग्राम में वृक्षारोपण कर बोरी बांध भी बनाया गया, जिससे जल संरक्षण हो सके। यात्रा में खण्डवा जिला अध्यक्ष श्री हरीश कोटवाले, विधायक श्री रामधन गोरे, श्री राजेश पटेल, श्री राजपाल सिंह तोमर, श्री अरुण सिंह सहित पंधाना विधानसभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ग्वालियर में सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वीर सावरकर मंडल के नदी गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में पौधारोपण कर ‘गांधी संकल्प यात्रा’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने मानवता के लिए जो संदेश दिया था उसे मोदी जी ने मूर्त रूप दिया, और सभी को इस अभियान से जोड़ दिया है। यात्रा के दौरान श्री शेजवलकर ने इंदरगंज चौराहे एवं नया बाजार में कन्या पूजन, रेडिएंट स्कूल में स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा बच्चों से अपने आसपास सफाई रखने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापारियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, अभय चौधरी, राकेश जादौन, कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, जयप्रकाश राजौरिया, डॉ सतीश सिंह सिकरवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।