सांसद महापौर की उपस्थिति में निकली गांधी संकल्प यात्रा

विधानसभा क्षेत्र कं्र 4 में सांसद शंकर लालवानी एवं महापौर मालिनी गौड की उपस्थिति में निकली गांधी संकल्प यात्रा
यात्रा में बच्चों महात्मा गांधी, भारत माता की वैशभूषा में चल रहे थे 

खबर नेशन / khabar nation 
इंदौर -
भारतीय जनता पार्टी गांधी संकल्प यात्रा के नगर प्रभारी जयंत भिसे एवं विधानसभा क्षेत्र कं्र 4 के यात्रा प्रभारी विरेन्द्र शेडगे ने बताया कि आज विधानसभा क्षेत्र कं्र 4 में सांसद शंकर लालवानी एवं महापौर मालिनी गौड की उपस्थिति में वार्ड कं्र 65 के खातीवाला टेंक शनि मंदिर से गांधी संकल्प यात्रा निकालकर जन-जागरण किया गया। संकल्प यात्रा बच्चे महात्मा गांधी, भारत माता व अन्य महापुरूषों में वैशभूषा में चल रहे थे, प्रतीक स्वरूप गांधीजी का चरखा बनाया गया था, बच्चों चरखे को चला रहे थे।
यात्रा में सांसद शंकर लालवानी एवं महापौर मालिनी गौड़ ने वन टाईम यूज प्लास्टिक मुक्त शहर और देश पर संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्लास्टिक थैली का उपयोग ना करे, दूसरों को भी उपयोग ना ही करने दे। यह पर्यावरण और हम सभी के स्वस्थ के लिये बेहद हानिकारक है। गांधीजी की 150वीं जयंती पर प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का काम हम सभी को करना है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने हमेशा गांधीजी के सिद्धांतों को अपनी योजनाओं और नीतियों में एक मापदंड के रूप में उपयोग किया है। अन्त्योदय पर ध्यान केन्द्रीत करते हुए, मा.प्रधानमंत्रीजी श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के सर्वोदय सिद्धांत को उपयोग किया ताकि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ निचले पायदान पर खडे सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सके।
यात्रा खातीवाला टेंक शनि मदिर से प्रांरभ महाकाल चोराहा, सिंधी कालोनी, टावर चोराहा होते हुए महांकाल चौराहा समापन हुई।
यात्रा में प्रमुख रूप से सांसद शंकर लालवानी, महापोर व विधायक मालिनी गौड़, सोनू राठौर, विरेन्द्र शेडगे, जेपी मूलचंदानी, प्रीतमसिंह लूथरा, महेश कुकरेजा, सरिता मंगवानी, ज्योति तोमर, जवाहर मंगवानी, कंचन गिडवानी, हरीश डावानी, सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के प्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए।
विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 के वार्ड 21 में निकली गांधी संकल्प यात्रा
भारतीय जनता पार्टी गांधी संकल्प यात्रा के नगर प्रभारी जयंत भिसे एवं विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 के यात्रा प्रभारी विरेन्द्र व्यास ने बताया कि आज विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 के वार्ड 21 के चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा में गांधी संकल्प यात्र निकालकर जन-जागरण किया गया।
आपने बताया कि वन टाईम यूज प्लास्टिक मुक्त शहर और देश बनाने के संकल्प के यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में जगह-जगह कपड़े की थैलियां वितरित कर आमजन से आग्रह किया। यात्रा चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा से श्याम नगर, अभिनंदन नगर आदि क्षेत्रो में घूमते हुए वीणा नगर माता मंदिर पर समाप्त हुई ।
यात्रा में प्रमुख रूप से रमेश मेंदोला, वीरेंद्र व्यास, गणेश गोयल, हरिहर पांडे, विनय हार्डिया, उमा तरेटिया, प्रदीप जोशी, राधा राठौर, छाया सक्सेना, भारती चौहान, सुयश शर्मा, रचना मेहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए।

Share:


Related Articles


Leave a Comment