भाजपा कार्यकर्ता अगर ठान लें तो पत्थर से पानी निकाल सकते हैं

केन्द्रीय मंत्री ने बंडा एवं देवरी विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

सागर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में वह सामर्थ्य है कि अगर वह ठान लें तो पत्थर से भी पानी निकाल सकते हैं। आज हम सभी कार्यकर्ताओं को बंडा और देवरी विधानसभाओं के साथ-साथ पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल करने का संकल्प लेना है। हमें हर सीट पर जीत हासिल करना है, ताकि लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी हमारा बहुमत रहे और हमारी सरकार धारा 370 हटाने जैसे बड़े फैसले ले सके। इसके लिए हम सभी को परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए आगमी चुनाव में जुटना होगा। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरूवार को जिले की बंडा और देवरी विधानसभा में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया।

हमारे विचार के खिलाफ एकजुट हो रहे विपक्षी

केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उस विचार के लिए काम करते हैं, जिसे हराने के लिए आज दुश्मन भी एकसाथ आ रहे हैं। पहले सरकार बनाने के लिए कई दल मिलकर गठबंधन बनाते थे, लेकिन अब गठबंधन का विपक्ष बन रहा है। श्री पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विचार आज देश और दुनिया में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिसका मुकाबला करने की क्षमता इन दलों में नहीं है। श्री पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं लागू की हैं, इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता प्रयास करें और उन्हें पार्टी से जोड़ें।

सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत पूर्व विधायक श्री रामसिंह राठौर ने किया एवं संचालन मंडल अध्यक्ष श्री विवेक मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन विधानसभा संयोजक श्री मंगलसिंह दादाजी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जाहर सिंह जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हरिराम सिंह, श्री लक्ष्मण सिंह जी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री यश अग्रवाल जी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तृप्ति बाबू सिंह जी, वरिष्ठ नेता श्री सुधीर यादव, महेंद्र जैन, श्री रंझोर सिंह बुंदेला, जनपद अध्यक्ष श्री लोकेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री वैभव राज कुकरेले, श्री वीरेंद्र सिंह लंबरदार,सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी शामिल रहे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment