म.प्र 47 पदको के साथ पदक तालिका में पहुंचा 5वें स्थान पर

37वें राष्ट्रीय खेल -2023 गोवा में म.प्र 09 स्वर्ण, 22 रजत और 16 कंस्य
 सहित 47 पदको के साथ पदक तालिका में पहुंचा 5वें स्थान पर
अंतर्राष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी कु. अमी कमानी 15 रेड स्नूकर गु्रप में जीता 01 स्वर्ण पदक
एथेलेटिक्स और एक्वेटिक के खिलाड़ियों ने जीते 01-01 स्वर्ण पदक

Khabar Nation 
 

37वें राष्ट्रीय खेल गोवा अंतर्गत आज दिनांक 30.10.2023 को बेडमिंटन इन्डौर हाॅल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पीडल गोवा में म.प्र. की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कु. अमी कमानी अपने खेल कौषल का उत्कृष्ट प्रदर्षन कर सेमीफायनल में तमिलनाडू की खिलाड़ी अनुपमा रामचनद्रन को 2-0 से परास्त कर फायनल में प्रवेष किया। फायनल मैच के 15 रेड महिला स्नूकर इवेन्ट में कर्नाटक की वर्षा संजीव को 2-0 से करारी षिकस्त देकर 01 स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वही म.प्र. की कु. ईषिका षाह ने 6 रेड महिला स्नूकर ग्रुप के फायनल मुकाबले में कर्नाटक की खिलाड़ी विद्या पिल्लै से 3-1 से परास्त होकर रजत पदक से संतुष्ट होना पडा। वही पुरूष 6 रेड टीम स्नूकर में रितिक जैन और पीयूष कुषवाह ने युगल मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम को 3-0 से हराकर दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरूष बिलियर्ड्स में म.प्र. के केतन चावला ने बेहतर खेल प्रदर्षन कर कांस्य पदक अर्जित किया।इस प्रकार म.प्र.बिलियर्ड्स स्नूकर के खिलाड़ियों ने 02 स्वर्ण 01 रजत और 01 कांस्य पदक सहित कुल 04 पदक अर्जित कर प्रदेष को गौरवान्वित किया।
म.प्र. की एवेटिक खिलाड़ी कु.पलक षर्मा ने 3 मी. स्प्रिंग बोल्ड डायविंग में खेल प्रतिभा का षानदार प्रदर्षन कर 01 स्वर्ण पदक अर्जित किया। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रसिटेन्ट आईओए आदरणीया पी.टी.उषा और वायस प्रसीडेन्ट एसएफआई श्री कमलेष नानवटी द्वारा मेडल से सम्मानित किया गया। वही अंतर्राष्ट्रीय तैराकी खिलाड़ी अद्वैत पागे ने 01 कास्य पदक अर्जित किया।
इसके अतिरिक्त ष्यामला प्रसाद मुखर्जी यूनीवर्सिटी गोवा स्टेडियम में आयोजित ईपी टीम बायज इवेन्ट में म.प्र. के फेसिंग खिलाड़ियों अमित गुसाई, षंकर पाण्डे, मोहित और अंकित षर्मा और सर्विसेज (एसएससीबी) खिलाड़ियों जेटली, सुनील, पंकज और भूपेन्द्र के बीच फायनल मुकाबले में परास्त होकर रजत पदक अर्जित किया।
गोवा के एथेलेटिक्स स्टेडियम बम्बोलिम पणजी में अयोजित एथेलेटिक्स खेल में म.प्र. के खिलाड़ी रितेष ओहर ने 1500 मी. रन में 3.40.93 का समय तय कर 01 स्वर्ण पदक अर्जित किया। वही खिलाड़ी अर्जुन वास्कले ने 1500 मी. रन में 3.41.69 का समय पूर्व कर कांस्य पदक अर्जित किया।
इसके अलावा केम्पल मल्टीपरपस इन्डोर स्टेडियम पणजी गोवा में म.प्र. टेबल टेनिस टीम की महिला खिलाड़ियों कु. अनुषा कुटुम्बले, कु. हिमानी चतुर्वेदी, कु. बी. निवेदिता, कु. खुषी जैन और कु. पूर्वांषी कोटिया ने महिला टीम चैम्पियनषिप में 01 कांस्य पदक अर्जित की म.प्र. को गौरवान्वित किया।
.उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेल -2023 का आयोजन दिनांक 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर 2023 .तक गोवा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेष 35 खेलों में 424 खिलाड़ियों के साथ प्रतिभागिता कर रहा है।
कल दिनांक 31.10.2023 को खेले जाने वाले 12 खेल मुकाबले इस प्रकार है:-
क्र. खेल का नाम आयोजन स्थल

1 बिलियर्ड स्नूकर बेडमिंटन इन्डौर हाॅल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पीडल
2 रोइंग चपोरा रिवर मुपासा
3 आर्चरी गोवा इंजीनियर कालेज फर्मगुडी पोण्डा
4 एक्वेटिक स्विमिंग पूल केम्पल पणजी
5 एथेलेटिक्स एथेलेटिक्स स्टेडियम बम्बोलिम पणजी
6 टेबल टेनिस केम्पल मल्टीपरपस इन्डोर स्टेडियम पणजी
7 महिला हाॅकी हाॅकी ग्राउण्ड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पीडल मुपासा
8 रोल  बाल मनोहर पारीकर इन्डोर  स्टेडियम नवेलिम मार्गो
9 सेपक ताक्रो फतप्रदा मल्टीपरपस हाॅल मार्गो
10 ताईक्वान्डो मल्टी परपस इन्डोर स्टेडियम पोण्डा
11 कुश्ती केम्पल मल्टीपरपस इन्डोर स्टेडियम पणजी
12 गटका केम्पल मल्टीपरपस इन्डोर स्टेडियम पणजी

Share:


Related Articles


Leave a Comment