खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2023 तमिलनाडू में

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अर्जित किये 03 रजत पदक
शूटिंग (स्कीट), तैराकी और थांग-ता में मिले रजत पदक
मान. मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने विजेता खिलाड़ियों दी बधाई

Khabar Nation

आज दिनांक 30.01.2024 को खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2023 तमिलनाडू में मध्यप्रदेश के ष्शूटिंग (स्कीट) तैराकी और थांगता खेल के खिलाड़ियों ने खेल कौशल का अच्छा प्रदर्शन कर 01-01 रजत पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
म0प्र0 के शूटिंग (स्कीट) खेल में  जीता - 01 रजत पदक
आज दिनांक 30.01.2024 को मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश के शूटिंग खिलाड़ियों कु. वंशिका तिवारी और उदय मान सिंह राठौर की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड इवेन्ट में अपने खेल कौशल से सटीक निशाना साधकर 01 रजत पदक अर्जित किया। स्वर्ण पदक तेलंगाना के खिलाड़ियों युवेक बट्टुला वेकंट लक्ष्मी लक्कु ने और कांस्य पदक पंजाब के खिलाड़ियों जोरवार एस वेदी, रिषम गुरोन ने प्राप्त किया।
म.प्र.के तैराकी खेल में जीता - 01 रजत पदक
आज दिनांक 30.01.2024 को म.प्र. के तैराकी के खिलाड़ी सिद्धांत सिंह जदौन ने 200 मी. मिडले व्यक्तिगत स्पर्धा में खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुये 2रू12ण्29 समय लेकर 01 रजत पदक अर्जित किया।
म.प्र. के थांग-ता खेल में भी जीता -01 रजत पदक
आज दिनांक 30.01.2024 को म.प्र. के थांग-ता खेल की खिलाडी कु. वैष्णवी साहू ने खेल प्रतिभा और कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर 01 रजत पदक अर्जित किया।
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2023 का आयोजन दिनंाक 19 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडु के विभिन्न शहर चैन्नई, कोयंबटूर, मदुरई एवं त्रिची में आयोजित किया जा रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में कुल 26 विधाऐं खेली जाएगी, जिसमें से म.प्र द्वारा कुल 20 विघाओ में 195 खिलाड़ी एवं 58 स्पोर्ट स्टाफ कुल 253 सदस्य प्रतिभागिता कर रहेे हैं।
दोनो विजेता खिलाड़ियों को मान.मंत्री जी श्री विश्वास कैलाश सारंग, संचालक खेल श्री रवि कुमार गुप्ता ने प्रशंसा करते हुये अपनी बधाई दी हैं।

Share:

Next

 खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2023 तमिलनाडू में


Related Articles


Leave a Comment