महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश की धरा में छाई रही

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि 1 और 2 अगस्त को राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रवास पर मध्यप्रदेश में आयी राष्ट्रीय पदाधिकारी बहनों ने प्रदेश के सभी 57 ज़िलों में पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुँचाने का कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान व उनके विकास के लिए किये गए कार्यो की समस्त जानकारी महिलायों को प्रदान की और महिला उत्थान के लिए देश व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के रूबरू कराया।
उन्होंने बताया कि प्रवास के दौरान महिला बहनों से मुलाकात में यह स्पष्ट होता है कि मध्यप्रदेश में चलाई जा रही लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित हुई है। प्रदेश की आधी आबादी को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश सरकार ने सम्मान दिया है। प्रवास के दौरान राष्ट्रीय प्रवासी बहनों ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व लोगों में इसकी जानकारी दिये जाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं चला रही है लेकिन इसकी जानकारी न होने के कारण बहनें इसका लाभ नहीं उठा पा रही हैं।
श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारी बहनों ने जिलों मे आयोजित कार्यक्रमों में कहा कि विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभायेगा। जरूरत है कि मोर्चा और कार्यसमिति के सदस्य लोगों के बीच जायें। जिससे कि उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सही जानकारी मिल सकें। उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव काफी नजदीक हैं, इसलिए मोर्चा की पदाधिकारी बहनें अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का काम करें। श्रीमती नारोलिया ने बताया कि केंद्र से यह प्रवास की कार्ययोजना पूरे भारत देश में हो रही है। केंद्र से जब राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश या निचले स्तर तक आते हैं तो हम सब में भी ऊर्जा का संचार होता है। श्रीमती माया नारोलिया ने प्रदेश की सभी जिला अध्यक्ष बहनों को सभी कार्यक्रम बड़े उत्साह से करने के लिए धन्यवाद दिया।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment