आदिवासियों के सम्मान में’ कांग्रेस मैदान में के नारों से गूंज उठा लखनादौन

सिवनी के लखनादौन में आदिवासी स्वाभिमान यात्रा ने भरी हुंकार,
कहा उखाड़ फैकों दलित आदिवासी विरोधी मामा सरकार: रामू टेकाम

आदिवासी-दलित वर्ग के साथ हुई अमानवीय घटनाओं से
प्रदेश हुआ शर्मसार: विक्रांत भूरिया

भोपाल,  जुलाई 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

आदिवासियों के सम्मान में’ कांग्रेस मैदान में के नारों से गूंज उठा लखनादौन!’    

कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ और मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के द्वारा निकाली गई आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के दसवें दिन आज यात्रा सिवनी जिले के लखनादौन पहुंची। जहां लखनादौन नगर में युवा कांग्रेस के तत्वाधान में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई और विभिन्न संगठनों के द्वारा जगह-जगह यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया। उसके बाद स्थानीय पप्पी लॉन में मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के साथ स्वाभिमान यात्रा के यात्रियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
यात्रा के दौरान आदिवासी नेता श्री भूरिया और श्री टेकाम ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासी-दलित विरोधी सरकार है। सीधी का आदिवासी वर्ग के युवा पर पेशाब करने की घटना से मानवता पर बड़ा प्रहार किया गया, वहीं नेमावर, विदिशा, गुना, नीमच, खंडवा, खरगोन, इंदौर और स्वयं मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र बुधनी में एक आदिवासी के साथ हुईं घटनाएं दलित-आदिवासी वर्ग के साथ भद्दा, घोर निदंनीय और आपराधिक कृत्य हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार को बने रहने का कोई अधिकार अब नहीं बचा है। हम सभी मिलकर इस निकम्मी भाजपा सरकार के 2023 के चुनाव में उखाड़ फैकने का काम करेंगे।  
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लखनादौन के विधायक योगेंद्र सिंह बाबा, आदिवासी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रा सर्वटे, जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद पंजवानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र गोल्हानी, सेवादल अध्यक्ष मुबारक खान आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल सैयाम, झाम सिंह गुर्जर, अरुण दुबे, दशरथ डेहरिया, मध्य प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता गुंजन शुक्ला सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment