मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा श्री अब्दुल जब्बार के निधन पर शोक व्यक्त

 

खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल, ।प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने भोपाल गैस पीड़ितों के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करने वाले श्री अब्दुल जब्बार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जब्बार के निधन से हमने एक संघर्षशील, समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री अब्दुल जब्बार लगातार गैस प्रभावितों के न्याय के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने गैस पीड़ितों के रोजगार और पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे पर्यावरण को लेकर भी सजग थे और समय-समय पर उसकी रक्षा के लिए काम करते रहे। श्री नाथ ने कहा कि समाज के जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले श्री अब्दुल जब्बार के निधन से जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति संभव नहीं है।
श्री कमलनाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
प्रदेश कांगे्रस के पदाधिकारीगणों ने भी श्री जब्बार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment