केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 6 सितंबर को खंडवा में करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ

खबर नेशन/ Khabar Nation

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में 5 जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं। इनमें से इंदौर संभाग की यात्रा 6 सितंबर को खंडवा से शुरू होगी। यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी करेंगे। यात्रा के दौरान 31 बड़ी सभाएं एवं 15 छोटी सभा, 30 नुक्कड़ सभा एवं 55 रथ सभा सहित 12 रैलियां 42 विधानसभाओं में निकाली जाएंगी। यह यात्रा कुल 2000 किलोमीटर का सफर तय करेगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। यह बात सोमवार को सांसद एवं जन आशीर्वाद यात्रा के संभागीय संयोजक श्री शंकर लालवानी ने यात्रा के संबंध में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
आईडीए अध्यक्ष एवं यात्रा के संभागीय सह संयोजक श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि जन आशिर्वाद यात्रा का संकल्प प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार द्वारा किए गए कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना और जनता का आशीर्वाद लेना है। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने कहा कि यात्रा में केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों की सहभागिता होगी। साथ ही हर विधानसभा में यात्रा का स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा अभूतपूर्व होगी।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment