नरेन्द्र मोदी ने देश को और शिवराज ने प्रदेश को बदहाली की कगार पर पहुंचा दिया: सज्जन सिंह वर्मा

आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को
मुंहतोड़ जबाव देगी: जे.पी. धनोपिया

मप्र कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ सत्ता परिवर्तन और कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने, चलायेगा मिशन-2023: अनुराग भार्गव

भोपाल, सितम्बर, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को किस ओर धकेल दिय, केवल और केवल दिखावे, भ्रमित करने और गुमराह करने का काम शिवराज कर रहे है। देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश को शिवराज सिंह चौहान ने बदहाली की कगार पर पहुंचा दिया है। प्रदेश की स्थिति यह है कि किसी भी जगह चले जायें, भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। महिलाओं, दलितों आदिवासियों पर अत्याचार की कोई सीमा नहीं है। शिवराज सिंह ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को भ्रमित करने का काम किया है। युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है और समाज कल्याण प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव के नेतृत्व में संगठन में और कांग्रेस की सरकार बनाने में बड़ी भूमिका रहेगी। प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पूरी निष्ठा से काम करेंगे तो निश्चित ही कांग्रेस की बड़ी जीत होगी।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने प्रकोष्ठ की सुचारू गतिविधियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है, आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ने मन बना लिया है कि शिवराज को जनता मुंह तोड़ जबाव देगी, आप सभी पूरी निष्ठा से कार्य करें।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। कमलनाथ जी की सरकार में जो 15 महीने में विकास कार्या हुये वह किसी से छिपे नहीं है। कांग्रेस सरकार बनने पर प्रकोष्ठ के सभी स्तर के पदाधिकारियों का पूरा सम्मान किया जायेगा।      
मप्र कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने बताया कि प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी और प्रकोष्ठ के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष पूरी लगन से काम कर रहे हैं, प्रकोष्ठ ने पूरे प्रदेश में अपना संगठन तैयार कर लिया है। समय-समय पर संगठन की गतिविधियों और माननीय कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रहे है। बैठक में मिशन 2023, बदलाव का शंखनाद कार्यक्रम के तहत कार्यों की समीक्षा गई तथा विधानसभा चुनाव में प्रकोष्ठ की भूमिका और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई तथा कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री गुरमीत सिंह मंगू, कांग्रेस महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका किरार सहित प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश भर से आये जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment