महंगाई डायन खाए जात है, ये गीत भूलकर अब  भाजपा सरकार गरीबों के किचन पर कर रही है वार: विभा पटेल

आखिर कब तक गृहणियों के किचिन में आग लगायेगी महंगाई  के ट्रबल इंजन की एक्सप्रेस: विभा पटेल

भोपाल,  सितम्बर, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की कमर तोड़ने के लिए लगातार महंगाई के हथौड़े से वार पर वार कर रही है।  स्थिति यह है कि फल सब्जियों के दाम आज आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं, दूध के दाम हों, आटा हो या अन्य कोई रोजमर्रा के उपयोग होने वाली सामग्री, भाजपा सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जनता के किचन में आग लग जाए।   प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 450 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा की थी, उसके बाद मोदी जी ने सिलेंडर पर 200 रू. कम करने की घोषणा की, तो यदि गणित लगाया जाए तो 450 रू. में से 200 रू. घटाएं जाए तो 250 रू. में मध्य प्रदेश की जनता को सिलेंडर मिलना चाहिए। भाजपा क्या एक भी ग्रामीण या शहरी परिवेश की महिला बता सकती है, जिसको 250 रुपए में सिलेंडर मिल रहा हो। अगर 250 रू. में सिलेण्डर नहीं दे सकते तो झूठ और खोखले वादे क्यों किए इस बात का जवाब केंद्र और राज्य की दोनों ही सरकारों को देना चाहिए। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि 450 रुपए में सिर्फ उज्जवला योजना की पात्रताधारियों को शामिल किया जाना महिलाओं के साथ क्रूर मजाक है। उन्हें बिना किसी भेद-भाव के सभी को कम दाम में सिलेंडर उपलब्ध करवाना चाहिए।इसका लाभ लाड़ली बहनों को दिलाने के लिए अब तक सरकारी स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अगर सचमुच महिलाओं की चिंता है तो उन्हें तीन वर्षों के अनुपात में रसोई गैस सिलेंडर और उसकी सब्सिडी का लाभ महिलाओं के बैंक खाते में पहुंचाते तो सिद्ध होता कि वह बहनों की चिंता करते हैं।  श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि भाजपा शासित राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रू. से कम है, लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने उनकी बात को झूठा साबित करते हुए मध्य प्रदेश में लगातार पेट्रोल की कीमत 100 रू. से ज्यादा स्थिर कर रखी है। ये दोनों ही सरकार के महंगाई के खिलाफ झूठ को उजागर करता है।  श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में खाने का मीठा तेल 160 रू. प्रति लीटर, तुअरदाल 160, चना 92, मसूर 90, काली उड़द 118, धुली उड़द 120, हरी मूंग 112, धुली मूंग 120 और शक्कर 42 रू. और घी 800 रू. प्रति किलो मिल रहा है।  श्रीमती पटेल ने कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग तो महगांई की मार से कराह ही रहा है, वहीं ग्रामीण जनता पर महंगाई की दोगुनी मार पड़ रही है। पिछले 9 माह में दाल की कीमतों में 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी इस भाजपा सरकार की देन है। भाजपा को इस बढ़ोतरी के खिलाफ कीमतें कम कर जनता को राहत क्यों नहीं देनी चाहिए इस बात का जवाब भाजपा दे?
श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्राइवेट स्कूल लगातार फीस के नाम पर अन्य मद में शुल्क ले रहे हैं, सरकार का उनके ऊपर कोई कंट्रोल नहीं है। परिवहन पेट्रोल डीजल की वजह से महंगा हो गया है। गरीब की थाली लगातार महंगी होती जा रही है, परंतु भाजपा नेताओं की कोठियां खूब भर रही है।  श्रीमती विभा पटेल ने स्मरण कराते हुए कहा कि यह वही भाजपा है, जो कल तक महंगाई को डायन बताती थी, आज उसी भाजपा को महंगाई डार्लिंग क्यों लगने लगी है? इस बात का जवाब भाजपा की सरकारों को देना चाहिए? श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि एक तरफ महंगाई दूसरी तरफ बेरोजगारी, गरीब-मध्यम वर्ग के लोगों के लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है, गरीबी, बेरोजगारी एवं महंगाई से तंग आकर लोग आत्महत्या के लिए विवश हो रहे हैं। भाजपा जल्द से जल्द महंगाई कम करे, एक हाथ से दे और कई हजारों हाथों से ले ले, भाजपा की यह कलाकारी की राजनीति अब नही चलेगी। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जल्द से जल्द वस्तुओं के दाम कम करें, अन्यथा मां अन्नपूर्णा के कोप एवं बाबा महाकाल के प्रकोप और जनमानस का आक्रोश सहने के लिए भाजपा आने वाले चुनाव में तैयार रहे, क्योंकि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा फैलाई महंगाई, बेरोजगारी, अत्याचार, शोषण, अन्याय एवं वादाखिलाफी के खिलाफ जनता वोट करेगी और भाजपा को चारों खाने चित्त करेगी।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment