अजा मोर्चा प्रदेश भर में 17 को करेगा हुकुम सिंह कराड़ा का पुतला दहन

कांग्रेस प्रदेश के वाल्मीकि समाज से माफी मांगे

डॉ. कैलाश जाटव

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल, 10/2023। भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग को वोट बैंक समझा है। आजादी के बाद सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग का कभी कल्याण नहीं किया। श्री जाटव ने कहा कि शाजापुर के कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर वाल्मीकि समाज की भावनाओं को आहत किया है, जो अशोभनीय एवं निंदनीय है। कांग्रेस को इस अशोभनीय कृत्य के लिए तत्काल प्रदेश के वाल्मीकि समाज से माफी मांगनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा वाल्मीकि समाज और अनुसूचित जाति का अपमान नहीं सहेगा।

डॉ. जाटव ने कहा कि मोर्चा कांग्रेस विधायक कराड़ा के बयान की घोर निंदा करता है। अनुसूचित जाति मोर्चा हमेशा वाल्मीकि समाज के साथ खड़ा है। कांग्रेस की इस घिनौनी मानसिकता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा का पुतला दहन करेगा।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री? 

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment