मुख्यमंत्री के चहेते मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाये: के.के. मिश्रा

मप्र में निष्पक्ष और पारदर्शिता चुनाव कराने एक्सटेंशन लेकर
बैठे मुख्यमंत्री के चहेते मुख्य सचिव इकबाल सिंह
बैंस को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाये: के.के. मिश्रा

भोपाल, 10 अक्टूबर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चहेते मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के पद पर बने रहने पर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग, भारत सरकार को मध्यप्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने के लिए दो बार से एक्सटेंशन लेकर बैठे मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाना चाहिए, इनके रहते निष्पक्ष चुनाव की संभावना बिल्कुल भी नहीं की जा सकती।
श्री मिश्रा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विगत 2 जून 2023 को विधानसभा चुनाव के दिशा निर्देशों को लेकर लिखे पत्र के सातवें बिंदु में स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव संबन्धी कार्यों में संविदा या एक्सटेन्शन वाले किसी भी अधिकारी कर्मचारी को नहीं लगाया जाये। उक्त बिंदु को दृष्टिगत रखते हुए श्री बैंस भी इस श्रेणी में आते हैं। लिहाजा, श्री बैस को तत्काल प्रभाव से हटाकर एक स्वच्छ, पारदर्शी और निर्भीक चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया जाये, जो प्रदेश की जनता के हित में सर्वोपरि होगा।
श्री मिश्रा ने कहा कि चूंकि श्री बैंस, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी अधिकारी हैं और उनके साथ लगातार कई वर्षों से काम कर रहें हैं। वे मुख्यमंत्री के सचिव और प्रमुख सचिव भी रहें हैं। श्री बैंस प्रदेश के जिलों के कलेक्टर की गोपनीय चरित्रावली यानी सीआर भी लिखेंगे। इसलिए इस बात से कतई इंकार नहीं किया जा सकता है कि वे कलेक्टर्स, बैंस के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ही काम करेंगे। इतना ही नहीं श्री बैंस के इशारे पर काम नहीं करने के कारण वे कई आईएएस अधिकारियों की सीआर खराब करने के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। भाजपा के पक्ष में काम नहीं करने पर वे कलेक्टरों की सीआर भी खराब कर देंगे, इस बात की पूरी आशंका है?
  श्री मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा य़ह भी तर्क दिया जाता रहा है कि मुख्य सचिव की विधानसभा चुनाव में कोई भूमिका नहीं होती है, लेकिन यदि उनकी भूमिका नहीं होती तो भारत निर्वाचन आयोग प्रदेश सरकार के साथ होने वाले सारे पत्राचार मुख्य सचिव के साथ नहीं करता।
श्री मिश्रा ने कहा कि मौजूदा मुख्य सचिव ने अपने बेटे अमनबीर सिंह को भी लगभग पौने तीन साल से बैतूल जिले का कलेक्टर बनाया हुआ है। उन्हें भी तत्काल जिले से हटाया जाना चाहिए, ताकि आयोग की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष और निर्भीक मतदान हो सके।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment