जबलपुर से 9 मई की तीर्थ-दर्शन यात्रा निरस्त
भोपाल। जबलपुर से 9 मई को पारसनाथ (सम्वेद-शिखर) तीर्थ-दर्शन यात्रा के लिये जाने वाली ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के उप सचिव आशीष भार्गव ने यह जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल्वे ने 9 मई को तीर्थ-यात्रियों का पर्याप्त कोटा नहीं होने से इस ट्रेन को निरस्त कर दिया हैं। यह ट्रेन जबलपुर से 9 मई को शुरू होकर नरसिंहपुर, मण्डला, डिण्डौरी, कटनी, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा और सीधी होते हुए पारसनाथ जाने वाली थी। इस संबंध में संबंधित जिला कलेक्टरों को सूचित कर दिया गया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!