ईवीएम पर सवाल उठाकर कांग्रेस लोकतंत्र का अपमान कर रही हैं

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि 70 वर्षो में भारतीय लोकतंत्र यदि परिपक्व हुआ हैं और दुनिया में सबसे बड़े भारतीय लोकतंत्र की सराहना हुई हैं तो उसका श्रेय निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता और निष्पक्षतापूर्वक चुनाव संचालन की कुशलता को ही हैं। जब-जब राजनैतिक दल चुनाव हारते हैं तब लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनी दलीय लाभ हानि के नजरिए से देखकर लोकतंत्र ही नहीं देश की जनता को अपमानित करते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने जिस तरह ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगाया हैं, यह कांग्रेस के संकीर्ण सोच और तंग नजरिया का सबूत हैं। ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता विश्व में असंदिग्ध हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को यदि हिंसा मुक्त करने और प्रामाणिक नतीजे देने के लिए किसी चीज की सराहना की जायेगी तो वह निर्वाचन आयोग के कुशल निर्देशन में ईवीएम मशीनों के संचालन को जाता हैं। निर्वाचन आयोग राजनैतिक दलों और प्रौद्योगिकी के जानकारों के सामने मशीनों की प्रमाणिकता का सबूत ही नहीं दे चुका अपितु इसकी प्रामाणिक पर प्रश्न उठाने वालों की चुनौती भी स्वीकार कर चुका हैं। अंततः यह स्वीकारा जा चुका हैं कि ईवीएम मशीन फुल प्रूफ हैं। रही सही कसर मतदान से निकलने वाले पेपर ने भी पूरी कर दी हैं। जिसके लिए आयोग संशोधन कर चुका हैं। विधानसभा चुनावों के दौर में पंजाब में कांग्रेस को जनादेश मिला। तभी कांग्रेस के हाथ से अन्य प्रदेश फिसले, विपक्ष धराशायी हुआ तो ईवीएम का मुद्दा उछाल कर विपक्ष ने ठीकरा निर्वाचन आयोग पर फोड़ने की कोशिश की थी लेकिन कांग्रेस के नेता, पंजाब के मुख्यमंत्री ने ही कांग्रेस के ऐतराज को खारिज कर दिया था। दिल्ली, बिहार के चुनावी नजीते भी कांग्रेस की आपत्ति को खारिज कर देते हैं।

डॉ. विजयवर्गीय ने कहा कि दरअसल कांग्रेस चुनाव दर चुनाव जनता द्वारा ठुकराई जा रही हैं। लोकतंत्र में राजनैतिक दल जय पराजय को आत्मसात करते हैं। पराजय पर अपनी खामियां खोजकर सुधार करते हैं, लेकिन कांग्रेस पराजय स्वीकार करने के बजाए दोषारोपण करती हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment