CCTV में कैद हुआ 21 साल की युवती का मर्डर, महफिल बार में अचानक हुआ हमला
जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित महफिल बार एवं रेस्टोरेंट में 21 साल की युवती की हत्या का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। 14 अगस्त को हुई इस वारदात में मुस्कान चौधरी पर अचानक हमला किया गया था। हमले के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई थी।
CCTV में दिखाई दिया हमला
सामने आए CCTV फुटेज में आरोपी युवती पर अचानक हमला करता दिखाई दे रहा है। हमला इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद घायल मुस्कान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान हुई मौत
अस्पताल में इलाज के दौरान मुस्कान चौधरी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और CCTV फुटेज समेत मौके से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटाया।
सहकर्मी पवन बर्मन गिरफ्तार
पुलिस ने मुस्कान के सहकर्मी पवन बर्मन को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया है। पुलिस अब CCTV फुटेज, घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि आखिर युवती पर हमला किस वजह से किया गया।
CCTV में कैद हुआ 21 साल की युवती का मर्डर, महफिल बार में अचानक हुआ हमला