नोटबंदी का निर्णय मोद का देशहित में नही स्व-हित के लिए लिया गया फैसला

आधी रोटी खांऐगे लेकिन मध्यप्रदेश की जनता को न्याय दिलायेंगे

अरूण यादव एवं अजय सिंह ने न्याय यात्रा में जनसभाओं को संबोधित किया

भोपाल। भाजपा एवं शिवराज सरकार के कुशासन तथा अन्याय के खिलाफ विंध्य क्षेत्र में भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट से शुरू हुई न्याय यात्रा के तीसरे दिन कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया हैं कि नोटबंदी का निर्णय मोदी सरकार ने देशहित में नहीं बल्कि स्व-हित में लिया गया फैसला था यही कारण हैं कि देश आज भी उसके दुष्परिणाम भोग रहा हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव एवं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने न्याय यात्रा के दौरान जन सभाओं में संकल्प लिया की आधी रोटी खायेंगे लेकिन मध्यप्रदेश की जनता को भाजपा के अन्याय से मुक्त कराऐंगे ।

न्याय यात्रा तीसरे दिन शहडोल संभाग के बांधवगढ़ से शुरू हुई। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव ने आरोप लगाया की मोदी सरकार ने नोटबंदी का निर्णय देश हित में नही लिया था बल्कि सोची समझी साजिश के तहत भाजपा या उनसे जुडे घरानों को लाभ पहुचाने का कुचक्र था। उन्होंने कहा कि देश के करोडों लोगों की देशी बचत को मोदी सरकार ने निकलवाकर जमा करवा लिया और अब वही लोग बैकों से अपना पैसा निकालने के लिए दर दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा की नोटबंदी के बाद भाजपा की आय में 200 प्रतिशत वृद्धि हुई। तीन हजार करोड भाजपा के खाते में जमा हो गया यह पैसा किसका हैं ।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा मोदी या शिवराज भी नीतियों से त्रस्त जनता आक्रोशित हैं उसे उखाड़ फेकने के लिये कांग्रेस पार्टी का संकल्प हैं कि आधी रोटी खाऐंगे लेकिन प्रेदश की जनता को न्याय दिलायेगें। सिंह ने कहा झूठे वादे और कोरी बातों की असलियत सामने आ रही हैं। जनता को लग रहा हैं कि कमल का फूल उनकी भूल थी इसलिये उसे भी इंतजार हैं बदलाव का । (खबरनेशन / Khabarnation)


 

Share:


Related Articles


Leave a Comment