समितियों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण और रोजगार 

भोपाल। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सहकारी समितियों की महिलाओं को सिलाई, बुनाई और अन्य ट्रेड का प्रशिक्षण दिलाने के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री सारंग आस्था महिला नागरिक सहकारी बैंक द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हबीबिया स्कूल प्रांगण में शुभारंभ कर रहे थे।

मंत्री सारंग ने कहा कि शुरूआत में तीन सहकारी समितियों में 300 महिलाओं को जोड़ा गया हैं और इनको तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। प्रशिक्षण निःशुल्क हैं और इसमें प्रशिक्षार्थीयों को स्टायफंड मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया जावेगा। सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सहकारी समितियों की बहनें जो सामग्री तैयार करेंगी। उसके विपणन की व्यवस्था भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सिलाई कढ़ाई और अन्य घरेलू वस्तुओं के साथ गृह उद्योग का प्रशिक्षण नरेला विधानसभा क्षेत्र की सभी इच्छुक महिलाओं को दिलवाया जाएगा और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक भी बेराजगार नहीं रहेगा। सभी को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

महिलाओं के लिए तीन माह के सिलाई प्रशिक्षण का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ, नई दिल्ली से वित्त कोषीय महिलाओं के कौशल विकास के प्रशिक्षण के तहत आयोजित किया जा रहा हैं। प्रशिक्षण में भाग ले रही सहकारी समितियों के सदस्यों के साथ अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में विचार रखें। इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन, ट्रेनर और अन्य अधिकारी मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment