नशे और अशिक्षा से दूर रहें मुसलमान

चंदननगर में फैजाने बरकात कांफ्रेंस

इंदौर। चंदननगर में उत्तरप्रदेश के मौलाना सैयद नजीब हैंदर मियां ने कहा कि मुसलमानों के लिए यह जरूरी हैं कि वे खुद को अशिक्षा, नशा और ब्याज जैसी बुराइयों से दूर रहें और ख़ुद को आतंकवाद से अलग रखें। उन्होंने कहा जो लोग इस तरह की घटनाओं में लिप्त हैं, उनका इस्लाम से कोई लेना देना नहीं।क्योंकि इस्लाम सलामती का नाम हैं और दहशत फैलाने वालों को रब पसन्द नहीं करता। उन्होंने कहा धर्म कोई भी हो, आतंकवाद का सबक कोई मज़हब कभी नहीं पढ़ाता। मुस्लिम समाज मे शिक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से चंदननगर अल-मदीना मस्जिद के पास फैजाने बरकात कांफ्रेंस का आयोजन रखा गया।

समें मारहेरा शरीफ उत्तरप्रदेश से खानकाहे बरकातिया के सज्जादा नशीन मौलाना सैय्यद नजीब हैंदर मियां साहब ने बतौर खास मेहमान तक़रीर फरमाई।कांफ्रेंस में फ़ख्र-ए-मालवा मुफ़्ती-ए-शहर सैयद साबिर अली मिस्बाही, मुफ़्ती आबिद रज़ा बरकाती, उत्तरप्रदेश ऐटा के मौलाना मुबीनउद्दीन बरकाती, सैय्यद इख्तियार अली क़ादरी ने विशेष रूप से शिरकत की। नौजवानाने अहले सुन्नत अल मदीना मस्जिद के द्वारा रखे गए इस जलसे में मेराजउन्नबी पर रोशनी डाली गयी। तक़रीर में नमाज़ पढ़ने,समाज सुधार,एकजुटता और तालीम की अहमियत बताई। शहर के आलिम, हाफिज़े क़ुरआन, मदरसा बरकाते सादात के विद्यार्थी सहित अन्य मदरसे के पढ़ने वाले बच्चे कांफ्रेंस में शामिल हुए। जलसे के आखिर में मुल्क की तरक़्क़ी और खुशहाली के लिए खास तौर पर दुआ मांगी गई। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment